जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय दल अधिकारी ने अवगत कराया

 

हरिद्वार 11 मार्च 2025 जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय दल अधिकारी ने अवगत कराया कि वन्दना कटारिया स्पोर्टस् स्टेडियम, रोशनाबाद, हरिद्वार में खेल महाकुम्भ-2024 के 216 प्रतिभाशाली खिलाडियों को प्रशिक्षण कराये जाने हेतु 07 दिवसीय कैम्प आयोजन किया गया, यह आयोजन श्री प्रमोद चन्द पाण्डेय, जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, हरिद्वार की अध्यक्षता में किया गया साथ ही मुख्य अतिथि के रूप में श्री महेश जोशी, अध्यक्ष-कबड्डी एसोसियेशन उत्तराखण्ड /कोषाध्यक्ष ओलम्पिक एसोसियेशन उत्तराखण्ड मौजूद थे, इस कैम्प में कबड्डी, फुटबॉल, वालीबॉल व बैडमिन्टन चार खेल विद्याओं का आयोजन किया गया जिसमें कबड्डी में कुल 54 बालक/बालिकाएँ, फुटबॉल में 84 बालक / बालिकाएँ, वॉलीबाल में 48 बालक / बालिकाएँ तथा बैडमिन्टन में 30 बालक/बालिकाएँ कुल 216 बालक/बालिकाएँ द्वारा प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम में चेतन जोशी, सचिव-कबड्डी एसोसियेशन उत्तराखण्ड, शाबाली गुरंग, जिला क्रीडा अधिकारी, हरिद्वार, मुकेश कुमार भट्ट, व्यायाम प्रशिक्षक हरिद्वार द्वारा प्रतिभाग कर कार्यक्रम का संचालन किया गया।

Related Posts

पतंजलि विश्वविद्यालय ने अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय थांग-टा प्रतियोगिता में 17 पदक प्राप्त किए

  *इंफाल/हरिद्वार, 17 अप्रैल 2026:* उत्कृष्ट कौशल, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए पतंजलि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय थांग-टा प्रतियोगिता में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।…

जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया

*हरिद्वार, 13 फरवरी 2026* जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी (राज्य स्तरीय प्रतियोगिता) खेल महाकुंभ 2025 के अंतर्गत आयोजित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *