जिला क्रीडा अधिकारी शबाली गुरूंग ने अवगत कराया

 

हरिद्वार 27 फरवरी, 2025* जिला क्रीडा अधिकारी शबाली गुरूंग ने अवगत कराया कि खेल निदेशालय उत्तराखण्ड देहरादून तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय, हरिद्वार द्वारा
दिनांक 01 मार्च 2025 से 04 मार्च 2025 तक अन्डर-16 आयु की बालिका वर्ग की राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन वन्दना कटारिया हॉकी स्टेडियम रोशनाबाद, हरिद्वार में कराया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु जनपद हरिद्वार की टीम का चयन / ट्रायल दिनांक 28 फरवरी 2025 को अपराहन 3.00 बजे से हॉकी स्टेडियम रोशनाबाद में किया जायेगा।
चयनित टीम उक्त राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिताओं में जनपद हरिद्वार का प्रतिनिधित्व करेगीं सभी खिलाड़ियों को अपने साथ जन्म प्रमाण, आधार कार्ड, स्थायी निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति साथ में लाना अनिवार्य है, चयन में भाग लेने वाले खिलाड़ी निर्धारित समय एवं तिथि पर चयन स्थल पर उपस्थित होने का कष्ट करें।

Related Posts

जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया

*हरिद्वार, 13 फरवरी 2026* जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी (राज्य स्तरीय प्रतियोगिता) खेल महाकुंभ 2025 के अंतर्गत आयोजित…

राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबाल चैम्पियनशिप 2025-26 का चम्पावत में होगी आयोजन।

  *हरिद्वार 12 फरवरी, 2026* जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार शबाली गुरूग ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय उत्तराखण्ड एवं उत्तरॉचल वॉलीबाल संघ के संयुक्त तत्वाधान में चम्पावत कॉर्बेट महोत्सव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *