योग को जन जन तक पहुंचाने व आयुर्वेद को पुनःप्रतिष्ठा दिलाने में बाबा रामदेव व आचार्य बालकृष्ण का अहम योगदान-श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह

 

 हरिद्वार समाचार- श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह वेदांताचार्य महाराज ने प्रैस को जारी बयान में कहा है कि योग को जन जन तक पहुंचाने व आयुर्वेद को पुनःप्रतिष्ठा दिलाने में बाबा रामदेव व आचार्य बालकृष्ण महाराज का अहम योगदान है। श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि बाबा रामदेव ने योग को आमजन तक पहुंचाने के साथ पूरे विश्व में प्रतिष्ठा दिलायी। आज भारत सहित पूरी दुनिया के लोग योग को अपना रहे हैं। इसके अलावा बाबा रामदेव व आचार्य बालकृष्ण के प्रयासों से भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद को एक नयी पहचान मिली। योग गुरू बाबा रामदेव व आचार्य बालकृष्ण के संयुक्त प्रयासों से पूरी दुनिया में योग व आयुर्वेद का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि योग व आयुर्वेद को अपनाकर देश दुनिया के करोड़ों लोग स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। योग व आयुर्वेद के माध्यम से असाध्य रोगों का भी कारगर उपचार संभव है। योग जहां शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में सहायता करता है। वहीं आयुर्वेद रोग का पूरी निदान कर रोगी को आरोग्य प्रदान करता है। श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि प्राचीन भारतीय ऋषि मुनियों द्वारा प्रतिपादित योग व आयुर्वेद चिकित्सा को लोकप्रिय बनाने के साथ बाबा रामदेव भारतीय संस्कृति के संरक्षण व संवर्द्धन में भी उल्लेखनीय योगदान कर रहे हैं। पतंजलि योगपीठ के माध्यम से योग व आयुर्वेद की अलख जगाने के साथ बाबा रामदेव ने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दिया। पतंजलि योगपीठ की विभिन्न उत्पादन इकाईयों के माध्यम से देश में लाखों लोगों को रोजगार मिला है। जिससे राज्य के युवाओं के रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन पर काफी हद तक रोक लगी है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति व परंपरांओं को मजबूती प्रदान कर लोगों की सेवा कर रहे बाबा रामदेव के साथ पूरे देश का संत समाज मजबूती के साथ खड़ा है। कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि पतंजलि योगपीठ द्वारा कोरोना के उपचार के लिए तैयार की गयी कोरोनिल से लाखों लोगों को लाभ मिला। बड़ी संख्या में लोग कोरोनिल के सेवन से स्वस्थ भी हुए। संतों का सदैव आदर करने वाले बाबा रामदेव को कुछ विदेशी शक्तियां बदनाम करने का प्रयास कर रही हैं। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Posts

मानव जीवन की गंभीर बीमारियों में प्राकृतिक समाधान प्रस्तुत करना हमारा उद्देश्य: आचार्य बालकृष्ण

  हरिद्वार, 13 मई। पतंजलि के वैज्ञानिकों की दिन-रात की मेहनत एक बार फिर वैश्विक स्तर पर चमक बिखेर रही है। पतंजलि के वैज्ञानिकों की ओर से दालचीनी को लेकर…

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अनुमोदन पर दो व्यक्तियों के विरुद्ध अपराधिक मुकदमा दर्ज किए जाने की संस्तुति

  *हरिद्वार 01 मई 2026* मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के सिंह अवगत कराया है कि पी सी पी एन डी टी अधिनियम के अंतर्गत चल रही मुखबिर योजना के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *