प्रतियोगिता में उपविजेता बनी हरिद्वार पुलिस टीम ने की कप्तान से भेंट

हरिद्वार 

03 दिवसीय ‘‘22वीं उत्तराखण्ड प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस वालीबॉल क्लस्टर (वालीबॉल, सेपक टाकरा) प्रतियोगिता-2024 के वालीबॉल वर्ग में उपविजेता बनकर लौटी हरिद्वार पुलिस टीम के खिलाड़ियों ने आज कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल संग उनके कैंप ऑफिस में मुलाकात की।

इस दौरान श्री डोबाल द्वारा खिलाड़ियों एवं टीम कोच की हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि “इस बार ठीक है लेकिन अगली बार विजेता ट्रॉफी जीतकर आओ”

श्री डोबाल द्वारा सभी खिलाड़ियों का व्यक्तिगत परिचय लेते हुए खेल सुधार के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया एवं अन्त में सभी टीम सदस्यों के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई।

वालीबॉल फाइनल मुकाबले की मजबूत दावेदार जनपद हरिद्वार पुलिस टीम कड़े मुकाबले के बाद जनपद देहरादून से 3-2 से मुकाबला हारकर चैम्पियनशिप की उपविजेता बनी थी।

Related Posts

जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया

*हरिद्वार, 13 फरवरी 2026* जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी (राज्य स्तरीय प्रतियोगिता) खेल महाकुंभ 2025 के अंतर्गत आयोजित…

राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबाल चैम्पियनशिप 2025-26 का चम्पावत में होगी आयोजन।

  *हरिद्वार 12 फरवरी, 2026* जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार शबाली गुरूग ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय उत्तराखण्ड एवं उत्तरॉचल वॉलीबाल संघ के संयुक्त तत्वाधान में चम्पावत कॉर्बेट महोत्सव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *