देहरादून समाचार-कोविड 19 के दृष्टिगत डीजीपी श्री अशोक कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 85 लाख 95 हजार 350 रुपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिया है। उत्तराखंड पुलिस के कार्मिकों द्वारा स्वेच्छा से अपने 01 दिन के वेतन से दी गई धनराशि का यह चेक सचिवालय में डीजीपी ने मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत को सौंपा। इस अवसर एडीजी, पीएसी श्री पी.वी.के. प्रसाद, एडीजी प्रशासन श्री अभिनव कुमार एवं आईजी कार्मिक श्री पुष्पक ज्योति भी मौजूद थे।
ओवरचार्जिंग के विरुद्ध परिवहन विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान, 25 वाहनों का चालान एवं 5 वाहन सीज़.
*हरिद्वार, 13 जुलाई, 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में आज जनपद हरिद्वार में ई-रिक्शा एवं ऑटो…
