उत्तराखंड में कोविड कर्फ़्यू को 1 जून तक बढ़ाया गया है

देहरादून समाचार-उत्तराखंड में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य सरकार ने प्रदेश में कोविड कर्फ़्यू को आगामी 1 जून तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत के निर्देशों के बाद राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है। सरकार के शासकीय प्रवक्ता कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने बताया कि प्रदेश में कोविड कर्फ़्यू को 1 जून तक बढ़ाया गया है। शासकीय प्रवक्ता श्री सुबोध उनियाल ने बताया कि व्यापारियों की मांग के अनुरूप मुख्यमंत्री जी के साथ विमर्श के बाद बाजार खुलने के समय को 7:00 से 10:00 के बजाए सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक खोलने का निर्णय लिया गया है। जिसमें पूर्व की भाँति आवश्यक सेवाओं दूध, मीट मछली, फल, सब्जी की दुकानें खोली जा सकेगी। उन्होंने बताया कि राशन और किराने की दुकानों हेतु आम जनता को 28 मई को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आवश्यक वस्तुओं के क्रय हेतु आवाजाही में छूट रहेगी।
शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि पिछले कई दिनों से कोविड का ग्राफ प्रदेश में कम होता हुआ दिख रहा है, लेकिन अपने स्तर से सरकार पूरी तरीके से इसकी रोकथाम में जुटी हुई है। श्री उनियाल ने कहा कि प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा ही सरकार के सबसे पहली प्राथमिकता है, लिहाजा भविष्य में कोरोना आंकड़ों में कमी आएगी तो तात्कालिक परिस्थितियों के अनुसार कोविड में ढील दी जा सकेगी।
 
 
 

Related Posts

किसानों की समस्याओं को लेकर 20 फरवरी को हरिद्वार से देहरादून तक पदयात्रा निकालेगी भाकियू अंबावता

हरिद्वार, 12 दिसम्बर– भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी ऋषिपाल अम्बावता ने कांग्र्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन करते हुए किसानों की विभिन्न मांगों…

मौका मिलते ही घर के अंदर से कर देते थे मोबाइल चोरी

     हरिद्वार–   दिनांक 8.12.2022 को थाना सिडकुल पर पंजीकृत मु0अ0सं0-637/2022 धारा 380,411,34 भा.द.वि से सम्बन्धित अभियुक्त 1.पदम सिंह पुत्र रविन्द्र कुमार नि0 घास मण्डी कोत ज्वालापुर हरिद्वार उम्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *