जिलाधिकारी और एसएसपी हरिद्वार की मौजूदगी में परिवहन विभाग द्वारा बांटे गए हेलमेट

 

हरिद्वार 30 नवंबर 2024–
हरिद्वार में सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से जिले में हेलमेट वितरण अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में शनिवार को हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र के राजा बिस्कुट चौक पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए। अधिकारियों ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने का संदेश देते हुए कहा कि हेलमेट न केवल कानून का पालन करने के लिए जरूरी है, बल्कि यह जीवन की सुरक्षा के लिए अनिवार्य है।
जिलाधिकारी तथा एसएसपी ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों को सुरक्षित सफर के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि हमारा मूल उद्देश्य लोगों का चालान करना नहीं बल्कि सभी लोगों को जनजागरूक करते हुए यातायात के नियमों का पालन कराना है क्योंकि जन सहभागिता के बिना वाहन दुर्घटनाओं को नहीं रोका जा सकता। उन्होंने कहा कि हेलमेट पहनने की आदत से सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जान-माल की हानि को कम किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के जागरूकता अभियान नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे ताकि जिले में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाया जा सके। उन्होंने अपील की है कि सभी नागरिक सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और यातायात को सुरक्षित बनाने में सहयोग करें।
इस दौरान एआरटीओ रश्मि पंत, पंकज श्रीवस्ताव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता में झलकेगा विकसित भारत का संकल्पः डाॅ. धन सिंह रावत

  देहरादून, 1 सितम्बर 2026   प्रदेशभर के शासकीय, अशासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने तथा उनमें विकसित भारत के संकल्प को…

*लक्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध विशेष संयुक्त चेकिंग अभियान—185 चालान, 16 वाहन सीज

  *हरिद्वार, 31 अगस्त 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में जनपद में संचालित लक्जरी एवं स्लीपर बसों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *