नई दिल्ली में केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव से भेंट करते कृषि मंत्री गणेश जोशी।

 

 

नई दिल्ली, 29 नवम्बर। सूबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव से शिष्टाचार भेंट की।
मुलाकात के दौरान सूबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय आयुष मंत्री से उत्तराखंड में अधिक मात्रा में उत्पादित होने वाले तेजपत्ता और तैमूर को फसल घोषित करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से चंदन को भी फसल घोषित किया जाए ताकि यह राज्य के किसानों के लिए केंद्र की ओर से एक विशेष सहयोग हो सके। कृषि मंत्री ने बताया कि इन उत्पादों को फसल घोषित होने के बाद कृषि एवं उद्यान के माध्यम से प्रदेश के किसानों को अत्यधिक लाभ होगा।
इस दौरान दोनों मंत्रियों के बीच मेडिसिनल प्लांट्स के संबंध में भी चर्चा हुई। कृषि मंत्री ने बताया कि उत्तराखंड में प्रमुख रूप से सतावर, सर्पगंधा, कुटकी, तुलसी और कूट जैसे महत्वपूर्ण मेडिकल प्लांट पाए जाते हैं और इनका उपयोग कई महत्वपूर्ण दवाइयां के निर्माण में किया जा सकता है।
इस अवसर पर उन्होंने कई समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की और उन्हें पहाड़ी टोपी भेंट कर उत्तराखण्ड आने का निमंत्रण भी दिया।

Related Posts

वार्ष्णेय वैश्य समाज हरिद्वार (रजि.) द्वारा जून की भीषण गर्मी में ठंडे शरबत का वितरण किया गया|

हरिद्वार दिनांक 14 जून 2026   को रामनगर के पास काली माता मंदिर के सामने, आर्य नगर, ज्वालापुर पर वार्ष्णेय वैश्य समाज हरिद्वार (रजि.) द्वारा जून की भीषण गर्मी में…

जिलाधिकारी की सख्ती के बाद सभी ब्लॉकों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति गठित

  *हरिद्वार 15 जून 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की सख्ती के बाद हरिद्वार के सभी ब्लॉकों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समितियों का गठन कर लिया गया है। इन समितियों का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *