नेशनल इलेक्ट्रिकल कोड ऑफ इंडिया पर चर्चा

 

आज हरिद्वार में “मानक मंथन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नेशनल इलेक्ट्रिकल कोड ऑफ इंडिया के महत्व पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत श्री सौरभ तिवारी निदेशक एवं प्रमुख भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून द्वारा अतिथियों का स्वागत और कार्यक्रम के उद्देश्य के परिचय के साथ हुई।

श्री सचिन चौधरी, संयुक्त निदेशक, ने इलेक्ट्रिकल उत्पादों की सुरक्षा पर प्रस्तुतीकरण दिया और उपस्थित लोगों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिकल उत्पादों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करना क्यों आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान श्री ऋत्विक, संयुक्त निदेशक, इलेक्ट्रो टेक्निकल विभाग, बीआईएस ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नेशनल इलेक्ट्रिकल कोड ऑफ इंडिया के प्रावधानों और इलेक्ट्रिकल सेफ्टी से संबंधित मानकों के बारे में जानकारी साझा की।

मुख्य अतिथि श्री राजीव शर्मा, चेयरमैन, नगर पालिका हरिद्वार, ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इलेक्ट्रिकल सुरक्षा और मानकों पर जागरूकता बढ़ाना एक महत्वपूर्ण पहल है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने बीआईएस द्वारा तैयार मानकों और उनकी उपयोगिता की सराहना की।कार्यक्रम में 100 लोग शामिल हुए, जिसमें इलेक्ट्रिकल इंडस्ट्रीज,स्टूडेंट्स, NGOs आदि।

ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) के इस प्रयास का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण इलेक्ट्रिकल उत्पादों का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करना है।

Related Posts

ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता में झलकेगा विकसित भारत का संकल्पः डाॅ. धन सिंह रावत

  देहरादून, 1 सितम्बर 2026   प्रदेशभर के शासकीय, अशासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने तथा उनमें विकसित भारत के संकल्प को…

*लक्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध विशेष संयुक्त चेकिंग अभियान—185 चालान, 16 वाहन सीज

  *हरिद्वार, 31 अगस्त 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में जनपद में संचालित लक्जरी एवं स्लीपर बसों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *