जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग ने अवगत कराया

 

हरिद्वार 07 नवम्बर, 2024 जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग ने अवगत कराया कि उत्तराखण्डराज्य स्थापना दिवस के सुअवसर पर जिला प्रशासन, हरिद्वार के मार्गदर्शन में जिला खेल कार्यालय स्पोटर््स स्टेडियम रोशनाबाद हरिद्वार द्वारा 17 वर्ष से कम आयु के बालकों की जनपद स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिताका आयोजन वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम के मल्टीपरपज हॉल में दिनांक 10, नवम्बर 2024 को प्रातः 08ः00 बजे से किया जा रहा है।
प्रतियोगिता 35-40 किग्रा0, 45 किग्रा0, 48किग्रा0, 51किग्रा0, 55किग्रा0, 60किग्रा0, 65किग्रा0, 71किग्रा0, 80किग्रा0, 92किग्रा0, वर्गभार में होगी। प्रतियोगिता में प्रविष्टि निशुल्क है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार का भत्ता देय नहीं होगा।
विजेता एवं उप विजेता खिलाड़ियों को खेल विभाग के ओर से आकर्षक पुरस्कार प्रदान किये जायेगें। अधिक जानकारी के लिए श्री अक्षय राठी (कुश्ती प्रशिक्षक) र्स्पोट्स स्टेडियम रोशनाबाद हरिद्वार से मोबाईल नम्बर 9012435638 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

 

Related Posts

पतंजलि विश्वविद्यालय ने अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय थांग-टा प्रतियोगिता में 17 पदक प्राप्त किए

  *इंफाल/हरिद्वार, 17 अप्रैल 2026:* उत्कृष्ट कौशल, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए पतंजलि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय थांग-टा प्रतियोगिता में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।…

जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया

*हरिद्वार, 13 फरवरी 2026* जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी (राज्य स्तरीय प्रतियोगिता) खेल महाकुंभ 2025 के अंतर्गत आयोजित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *