शातिर चोर को झबरेडा पुलिस ने धर दबोचा

 झबरेडा हरिद्वार
दिनांक 28.10.2024

 

 

वादी श्री मुकेश पुत्र जयानन्द निवासी तैयबपुर बड़ा थाना देवबंद जिला सहारनपुर उ0प्र0 द्वारा दिनांक 27.10.2024 को आरोपी द्वारा वादी की गाड़ी से आलू का कट्टा ₹1000/-,पर्स आधार कार्ड चोरी करने के संबंध मे वादी मुकदमा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित की गयी पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-
पतारसी करते हुए घटना में शामिल आरोपी बॉबी कुमार पुत्र राजवीर निवासी ग्राम सडौली थाना झबरेड़ा जनपद हरिद्वार को मानपुर जाने वाली सड़क के पास आम के बाग से पकड़ा गया।

आरोपी के कब्जे से नगदी ₹1300/- वादी का आधार कार्ड वह मोटर साइकिल बरामद की गयी।

*नाम पता आरोपी*
01.बॉबी कुमार पुत्र राजवीर निवासी सदोली थाना झबरेड़ा जनपद हरिद्वार ।

*बरामद माल*
₹1300/-नगदी, वादी का आधार कार्ड व मोटर साइकिल

*पुलिस टीम*
01.उ०नि0 रविंद्र सिंह
02.कां० अनिल

Related Posts

सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई

कनखल हरिद्वार कोतवाली कनखल पुलिस ने दिनांक 24/8/2026 को अपर सहायक अभियन्ता प्रा0ख0लो0नि0वि0 हरिद्वार व उनके सहकर्मियों के सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट करने आदि के सम्बन्ध में…

दोस्तों ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, हरिद्वार पुलिस ने किया मामले का खुलासा

मंगलौर हरिद्वार   दिनांक 23.8.2026 को कोतवाली मंगलौर पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम टिकोला रजवाहे पर एक अज्ञात शव पड़ा हुआ है। शव की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *