अलीपुर छात्रावास के छात्रों ने की गंगा सफाई ।

 

  हरिद्वार-14:56:02आज दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय अलीपुर के छात्रों ने हरकी पैड़ी पहुंच कर गंगा बंदी के दौरान गंगा सफाई अभियान में योगदान देते हुए गंगा की सफाई की । छात्रावास वार्डन प्रवीण कपिल ने कहा कि मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री के.के.गुप्ता जी की प्रेरणा से एवं खंड शिक्षा अधिकारी श्री भानु प्रताप शर्मा जी के मार्गदर्शन में आज छात्रावास के छात्रों ने समाज में अपनी सहभागिता निभाने हेतु हरकी पैडी पहुंच कर गंगा सफाई में अपना योगदान दिया । गंगा में उतर कर छात्रों ने भारी मात्रा में कपड़े के रूप में कचरा निकाला और उसे साथ के साथ नगर निगम की गाड़ी में भी पहुंचा दिया । इस अवसर पर छात्रों ने यात्रियों से गंगा को गंदी ना करने की अपील भी की । छात्रों ने शपथ ली कि गंगा हमारी माता है, हम गंगा को ना तो अपने आप गंदी करेंगे और ना ही दूसरों को करने देंगे। घाट पर उपस्थित यात्रियों और स्थानीय लोगों ने छात्रों के सामाजिक कार्य की सराहना की। इस अवसर पर छात्रावास स्टाफ में से नितिन मल्होत्रा, संदीप कुमार, अंकित कुमार, विनोद कुमार और छात्रों में वंश, आर्यन, शिवम्, केशव, दीपांशु, कार्तिक, रोहन, बंशी, आयुष, दुष्यंत, विशाल, मनीष, बंटी, गौरव, अभिषेक, प्रिंस, शिवा, अंशुल, हरेंद्र, कृष्ण, आशीष आदि ने गंगा सफाई में अपना योगदान दिया ।  

Related Posts

सूबे के सहकारिता क्षेत्र में होंगे बड़े सुधार: डॉ धन सिंह रावत

  देहरादून, 13 जून 2026 प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सहकारी बैंकों को आधुनिक, आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।…

स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य निर्माण एवं FSSAI मानकों के पालन पर विशेष जोर*

  *हरिद्वार 13 जून 2026* सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षण एवं औषधि महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में जनपद में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *