सिंगर हनी सिंह ने लिया आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी का आशीर्वाद

हरिद्वार,15 अक्टूबर। पॉप सिंगर हनी सिंह ने दक्षिण काली मंदिर पहंुचकर मां काली की पूजा-अर्चना की और स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने मां की चुनरी व नारियल भेंट कर हनी सिंह आशीर्वाद प्रदान किया। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि हनी सिंह आधुनिक गीतों से युवाओं का मनोरंजन करते है उनके द्वारा देश के युवाओं को पॉप गायिकी से रोमाचिंत कर युवा पीड़ि का मार्गदर्शन भी कर रहे है। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि हनी सिंह की आवाज श्रोताओं को बहुत पंसद आती है। देश भर में उनके प्रर्शक उनके पॉप गीतों का बेसबरी से इंतजार करते है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार धर्मनगरी आस्था का प्रमुख केन्द्र है युवा पीड़ी भारतीय संस्कृति व आस्थाओं में विश्वास रखती है। हनी सिंह संतों एवं महापुरुषों में मां गंगा व मां काली की अटूट आराधना में विश्वास करते है। पॉप सिंगर हनी सिंह ने कहा कि आध्यात्मिक नगरी हरिद्वार से देश दुनिया में भक्ति का संदेश जाता है। मां गंगा सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती है। संतों का आशीर्वाद लेने से मनुष्य का जीवन पवित्र हो जाता है। संतों में युवा पीड़ी को अपनी आस्था रखनी चाहिए। संत समाज ही युवा पीड़ी का मार्गदर्शन कर सकता है। उन्होंने मां काली के मंदिर में पूजा-अर्चना कर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद लिया। इस दौरान स्वामी अविनन्तानंद, चेतन शर्मा, बालमुकन्द ब्रह्मचारी पूजा-अर्चना में अपना सहयोग प्रदान किया।

Related Posts

सूबे के सहकारिता क्षेत्र में होंगे बड़े सुधार: डॉ धन सिंह रावत

  देहरादून, 13 जून 2026 प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सहकारी बैंकों को आधुनिक, आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।…

स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य निर्माण एवं FSSAI मानकों के पालन पर विशेष जोर*

  *हरिद्वार 13 जून 2026* सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षण एवं औषधि महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में जनपद में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *