चोरी की 12 मोटर साइकिलें बरामद, जिले के 09 मुकदमों का खुलासा

सिडकुल हरिद्वार

 

वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने व पूर्व में चोरी वाहनों की रिकवरी हेतु एसएसपी द्वारा दिए गए कड़े दिशा निर्देशों पर काम कर रही हरिद्वार पुलिस लगातार वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर वाहन चोर गिरोह के नेटवर्क को ध्वस्त करने का काम कर रही है।

इसी क्रम में सिडकुल पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र से दौराने चेकिंग दुपहिया वाहन चोर गिरोह के 02 सदस्यों को चोरी की बाइक के साथ दबोचा गया।जिनकी निशांदेही पर चोरी की अन्य 11 मोटर साइकिलें बरामद की गई।

बरामद मोटर साइकिलों में 07 मोटर साइकिलें सिडकुल थाना क्षेत्र से व 02 रानीपुर थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। अन्य मोटर साइकिलों के बारे में जानकारी की जा रही है।

दोनो आरोपी कम पढ़े लिखे व नशे के आदी हैं। दोनो सिडकुल क्षेत्रांतर्गत कंपनी में नौकरी करते है नशे की लत व महंगे शौक पूरा करने के लिए वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

*नाम पता अभियुक्त*
1- आलीशान पुत्र नासिर निवासी ग्राम सुंदरपुर थाना कोतवाली बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी केयर ऑफ धर्मवीर सिंह रोशनाबाद निकट प्रियंका मेडिकल स्टोर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र 19 वर्ष।
2- अंकित त्यागी पुत्र नवीन दत्त त्यागी निवासी ग्राम भीकनपुर थाना हजरत नगर गढी जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश हाल निवासी नंद कम्लेक्स रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र 19 वर्ष।

*बरामदगी थाना सिडकुल से चोरी*
1- मु0अ0सं0 520 /2024
2- मु0अ0सं0 523 /2024
3- मु0अ0सं0 524 /2024
4- मु0अ0सं0 455/2024
5- मु0अ0सं0 331/2024
6- मु0अ0सं0 178/ 2024
7- मु0अ0सं0 519/24

*कोतवाली रानीपुर से चोरी संबंधी*
8- मु0अ0सं0 404/2024
9- मु0अ0सं0 405/2024

*अन्य 03 बाइक जिनके बारे में जानकारी की जा रही है*

10- चेसिस नंबर MD2DHDHZZPCM59662
इंजन नंबर DHGBPM60198
2- चेसिस नंबर
MBLHAR071JHD03568
इंजन नंबर HA10AGJHD04691
3-चेसिस नंबर 06A27FU7970
इंजन नंबर 06A27E09536

*पुलिस टीम*
1- SO सिडकुल मनोहर सिंह
2-उ0नि0 अनिल बिष्ट
3- कांस्टेबल मनीष कुमार
4-कांस्टेबल गजेंद्र
5-कांस्टेबल ललित
6-कांस्टेबल अनिल कंडारी

Related Posts

सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई

कनखल हरिद्वार कोतवाली कनखल पुलिस ने दिनांक 24/8/2026 को अपर सहायक अभियन्ता प्रा0ख0लो0नि0वि0 हरिद्वार व उनके सहकर्मियों के सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट करने आदि के सम्बन्ध में…

दोस्तों ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, हरिद्वार पुलिस ने किया मामले का खुलासा

मंगलौर हरिद्वार   दिनांक 23.8.2026 को कोतवाली मंगलौर पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम टिकोला रजवाहे पर एक अज्ञात शव पड़ा हुआ है। शव की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *