भारत रत्न पं.गोविन्द बल्लभ पन्त की जयन्ती पूरे जनपद में पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

 

हरिद्वार 10 सितम्बर 2024- भारत रत्न पं.गोविन्द बल्लभ पन्त की जयन्ती पूरे जनपद में पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिला कार्यालय में जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी मनीष सिंह ने पं.गोविन्द बल्लभ पन्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जबकि पन्त पार्क में जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, उप जिलाधिकारी मनीष सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने पन्त जी की मूर्ति पर माल्यार्ण किया तथा एक पेड़ मां के नाम से पौधा रोपाण किया।      
अस अवसर पर जिलाधिकारी ने भारत रत्न पं.गोविन्द बल्लभ पन्त को नमन करते हुए कहा कि पण्डित गोविन्द बल्लभ पन्त महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देश भक्त, समाज सेवी तथा कुशल प्रशासक थे। डीएम ने कहा कि पन्त जी का जीवन देश एवं जन सेवा को समर्पित था। उन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सामाजिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर भाग लिया और दृढ़ निश्चय एवं आत्म विश्वास के साथ देश की सेवा की।
इस दौरान अपर मुख्य नगर आयुक्त वरूण चौधरी, जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, उप जिलाधिकारी मनीष सिंह, सचिव रेडक्रॉस सोसाइटी डॉ.नरेश चौधरी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Posts

सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रण करने के लिए तेज रफ्तार एवं शराब पीकर वाहन चलने वालों पर की जाए सख्त कार्यवाही – जिलाधिकारी

  *हरिद्वार 25 मार्च 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को सड़क सुरक्षा एवं दुघर्टना न्यूनीकरण अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी…

जिला गंगा संरक्षण समिति की 71 वीं बैठक

  *हरिद्वार 25 मार्च 2026* जिला गंगा संरक्षण समिति की 71 वीं बैठक जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में प्रभागीय वनाधिकारी स्वप्निल अनिरुद्ध की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *