नवागन्तुक जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने गुरूवार को जिला कार्यालय स्थित ट्रेजरी पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया

 

हरिद्वार 5 सितम्बर 2024-
नवागन्तुक जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने गुरूवार को जिला कार्यालय स्थित ट्रेजरी पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर किया तथा गार्ड ऑफ ऑनर लिया। जिलाधिकारी ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त कहा कि जिले के चहुमुखी विकास के लिए विशेष प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि पहली प्राथमिकता है कि जन समस्याओं को सुनकर उनका समयबद्धता से निस्तारण करना तथा शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करना है, दूसरी प्राथमिकता है कि रोजगारपरक योजनाओं तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को निष्पक्षता, पारदर्शिता, समयबद्धता से क्रियान्वयन कराते हुए पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना है, तीसरी प्राथमिकता है कि जनपद मे शांति एवं कानून व्यवस्था चाक-चौबंद रहे ताकि स्थानीय निवासियों के साथ ही जनपद मे आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार से परेशानी न हो।
इसके पश्चात जिलाधिकारी हरकी पौड़ी पहुॅचकर गंगा आरती में शामिल हुए।
जनपद आगमन पर अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, मुख्य कोषाधिकारी अजय सिंह, उप जिलाधिकारी मनीष सिंह, जितेन्द्र सिंह, लक्ष्मीराज चौहान, अजयवीर सिंह, युक्ता मिश्रा, गौपाल सिंह चौहान,परियोजना निदेशक केएन तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने डीएम से शिष्टाचार भेंट कर स्वागत किया। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों से जनपद में चल रहे विकास कार्यों, जन समस्याओं आदि की विस्तार से जानकारी ली।

Related Posts

सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन द्वारा निरंतर की जा रही है कार्यवाही

  *हरिद्वार 10 जून 2026* अपर तहसीलदार रुड़की शुभांगिनी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ के निर्देशन…

मंत्रा हैप्पी होम, सिडकुल में 3 दिवसीय “मोटापा रोग निवारण शिविर” का सफल समापन

हरिद्वार सिडकुल, 9 जून 2026। भारतीय योग संस्थान के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से मंत्रा हैप्पी होम, सिडकुल में आयोजित तीन दिवसीय “मोटापा रोग निवारण शिविर” का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *