मेलाधिकारी ने सोमवार को कुम्भ मेला क्षेत्र में स्थापित, भाभा एटोमिक रिसर्च सेण्टर द्वारा विकसित, वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन किया

 हरिद्वार समाचार– मेलाधिकारी दीपक रावत ने सोमवार को कुम्भ मेला क्षेत्र बैरागी कैम्प में स्थापित, भाभा एटोमिक रिसर्च सेण्टर द्वारा विकसित, वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का फीता काटकर एवं बटन दबाकर उद्घाटन किया। 
मेलाधिकारी को इस अवसर पर भाभा एटोमिक रिसर्च सेण्टर के वैज्ञानिकों ने पूरे वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वैज्ञानिकों ने बताया कि इस ट्रीटमेंट प्लांट की 15 हजार  लीटर प्रतिदिन की शोधन क्षमता है। यह प्लांट चार घण्टे में 1700 लीटर पानी शोधित कर उपलब्ध कराता है तथा इस शोधित किये हुये पानी को गार्डिनिंग आदि में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ट्रीटमेंट प्लांट की विशेषता यह है कि यह काफी कम जगह में स्थापित किया जा सकता है। इसे होटलों की छत पर भी आसानी से स्थापित किया जा सकता है तथा आवश्यकता पड़ने पर 50 घरों के बीच में एक ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया जा सकता है। 
भाभा एटोमिक रिसर्च सेण्टर इस वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का एक साल तक पूरा रख-रखाव करेगा। वैज्ञानिकों ने बताया कि इसके रखरखाव का खर्च बहुत ही कम है। 
उल्लेखनीय है कि भाभा एटोमिक रिसर्च सेण्टर ने इसके अलावा मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर 11 स्थाई वाॅटर एटीएम भी स्थापित किये हैं, जो हरिद्वार के लिये स्थाई सौगात हैं। 
इस अवसर पर उप मेलाधिकारी दयानन्द सरस्वती, गंगा अनुरक्षण इकाई के अधिशासी अभियन्ता अजय कुमार, वैज्ञानिक मुकन्दन, अरूण कुमार तिवारी, एक्सपर्ट वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट, डाॅ0 रेखा सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Posts

माँ शाकुम्भरी देवी मंदिर क्षेत्र में भारी वर्षा व ओलावृष्टि के चलते दर्शन अस्थायी रूप से बंद

    *हरिद्वार, 30 मई 2026* जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी सहारनपुर के पत्र के अनुसार माँ शाकुम्भरी देवी मंदिर एवं आसपास के…

जिलाधिकारी के निर्देशन में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान ने पकड़ी गति, शहरी क्षेत्र से ग्रामीण क्षेत्र तक चलाया जा रहा सफाई अभियान

  *हरिद्वार 30 मई 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जनपद हरिद्वार में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, स्वच्छता अभियान ने रफ्तार पकड़ते हुए,इसका असर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *