फायर यूनिट हरिद्वार पुलिस कर्मियों की तत्काल एवं सतर्कतापूर्ण कार्रवाई से एक महिला की जान बच गई

 

आज दिनांक 28 जुलाई 2024 को कांवड़ मेला ड्यूटी पर तैनात फायर यूनिट नीलधारा पार्किंग चंडीघाट पर फायर यूनिट कर्मियों को अचानक ही एक महिला की चिल्लाने की तेज आवाज आई तो फायर यूनिट पर तैनात चालक रमेश सिंह बिष्ट तत्काल ही पास स्थित महिला के पास पहुंचे देखा तो उसे किसी बिजली के तार के अचानक संपर्क में आने से करंट लग गया था।

फायर यूनिट चालक रमेश सिंह विष्ट एवं टीम द्वारा तत्काल सूझबूझ से सर्वप्रथम उस बिजली के तार को किसी तरह हाथ में रबर ग्लव्ज पहनकर सूखी लकड़ी आदि से उक्त विधुत वायर को हटाया एवं उस बेसुध महिला को किनारे खींच कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

उसके हाथ पैरों की मालिश कर प्राथमिक उपचार देकर तुरंत ही फायर यूनिट( हरिद्वार पुलिस)कर्मियों द्वारा नजदीकी प्राथमिक अस्पताल कावड़ मेला पहुंचाया डॉक्टर के सुपुर्द किया डॉक्टरों की टीम द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।

मालूम करने पर उक्त महिला श्रीमती आरती पत्नी श्री सोनू निवासी खस्ता बस्ती चंडीगढ़ थाना कोतवाली नगर होना बताया उक्त महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं उक्त महिला के परिजनों एवं डॉक्टर द्वारा फायर यूनिट के कर्मियों द्वारा की गई कार्रवाई की खुले मन से प्रशंसा की गई l

 

Related Posts

जनपद हरिद्वार में औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती को मिलेगा बढ़ावा

हरिद्वार जनपद हरिद्वार में औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जड़ी-बूटी शोध एवं विकास संस्थान (HRDI) की हरिद्वार इकाई, विकास भवन रोशनाबाद द्वारा किसानों…

कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सचिव शहरी विकास ने यूपीडीसीसी की परियोजनाओं की समीक्षा की

*हरिद्वार, 27 अगस्त 2026* हरिद्वार में अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेला के सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं भव्य आयोजन के लिए शासन-प्रशासन के स्तर पर तैयारियों को तेजी से आगे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *