हरिद्वार 09 मई 2024
चार धाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों की सुविधाओं के दृष्टिगत ऑफलाइन पंजीकरण हेतु प्रभारी जिलाधिकारी एवम मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने विभिन्न विभागों के कनिष्ठ सहायकों एवम कम्प्यूटर ऑपरेटरों की तैनाती की है।
उन्होंने बताया कि चार धाम यात्रा पंजीकरण हेतु यात्रियों के अत्यधिक मात्रा में आने के कारण व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए ऋषिकुल मैदान में 20 काउंटर स्थापित किए गए हैं, जिसमे विभिन्न विभागों के 20 क्लेरिकल स्टाफ की तैनाती 10 मई से 17 मई तक के लिए तत्काल प्रभाव से लगाई गई है।
चार धाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों की सुविधाओं के दृष्टिगत
जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 70 समस्याएं की गई दर्ज
*हरिद्वार 16 मार्च 2026* जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया,…


