राष्ट्र की एकता अखण्डता कायम रखने में भारत के संत महापुरूषों की अहम भूमिका रही है-कैलाश विजयवर्गीय

हरिद्वार, 3 मई। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि राष्ट्र की एकता अखण्डता कायम रखने में भारत के संत महापुरूषों की अहम भूमिका रही है। शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय श्रवणनाथ नगर स्थित श्री तारकेश्वर धाम पहुंचे। तारा बाबा घाट पर गंगा आरती और पूजन कर उन्होंने संतों से भेंट वार्ता की। साथ ही गुरु तारकेश्वर व्रतोत्सव पुस्तक का विमोचन किया। गौ गंगा धाम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी निर्मल दास महाराज ने शॉल ओढ़ाकर कैलाश विजयवर्गीय का स्वागत किया। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि संत महापुरुषों के ज्ञान और विद्वत्ता से भारत पूरे विश्व में गौरवान्वित हो रहा है। संतों ने सदैव ही समाज का मार्गदर्शन कर राष्ट्र को नई दिशा प्रदान की है। उत्तराखंड देवभूमि और संत महापुरूषो की तपस्थली है। उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार लगातार नई योजनाएं बना रही है। उन्होंने कहा कि महंत निर्मल दास महाराज युवा संत हैं। भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म का प्रचार प्रसार कर धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण संवर्धन में उनका योगदान अनुकरणीय हैं। स्वामी निर्मलदास महाराज ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पवित्रता और पौराणिकता के संरक्षण के लिए भाजपा सरकार लगातार कदम उठा कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय संत महापुरूषों का सदैव सम्मान करते हैं। युवा भारत साधु समाज के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी रविदेव शास्त्री महाराज ने कहा कि जल्द ही भारत विश्व गुरु के रूप में पूरे संसार का मार्गदर्शन करेगा। इस अवसर पर भाजपा नेता कर्नल अजय कोठियाल (से.नि.), स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि, महंत कपिल मुनि, स्वामी हरिहरानंद, स्वामी अनंतानंद, स्वामी दिनेश दास, पदम प्रसाद सुवेदी, आचार्य रामचंद्र, पंडित अजीत त्रिपाठी, शैलेंद्र सिंह, संगम निषाद, आशीष आदि मौजूद रहे

Related Posts

एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार को मिली अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की मेजबानी

21.09.2026  हरिद्वार एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार को मिली अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की मेजबानी (30 एवं 31 अक्टूबर को वंदना कटारिया स्टेडियम, हरिद्वार में आयोजित होगी प्रतियोगिता, गढवाल मंडल…

कुंभ से जुड़े निर्माण कार्यों का मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण

  *हरिद्वार, 21 सितंबर 2026* आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने रविवार देर सायं को हरिद्वार भ्रमण के दौरान कुंभ मेला-2027 से जुड़े विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *