ज्ञान का अथाह भण्डार है श्रीमद्भागवत कथा-स्वामी भास्करानंद

हरिद्वार, 22 अप्रैल। सप्त सरोवर मार्ग स्थित अखण्ड दयाधाम में अखण्ड दयाधाम वृन्दावन एवं गोयल पारमार्थिक ट्रस्ट इंदौर की और से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी भास्करानंद महाराज ने श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि जब ईश्वर इस धराधाम पर अवतरित होते हैं तो जीव की प्रतिकूल परिस्थितियां भी अनुकूल बन जाती है। कंस के कारागार में जब श्रीकृष्ण का जन्म हुआ तो देवकी और वासुदेव के बंधन और जेल के दरवाजे स्वतः ही खुल गए। महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी भास्करानंद महाराज ने कहा कि भक्त और भगवान की कथा श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान का अथाह भण्डार है। जिसे जितना ग्रहण करो जिज्ञासा उतनी ही बढ़ती जाती है। कथा के प्रत्येक सत्संग से अतिरिक्त ज्ञान की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि गंगा तट पर संतों के सानिध्य में श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। कथा के प्रभाव से जीवन पूरी तरह बदल जाता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने और आयोजन का अवसर सौभाग्य से प्राप्त होता है। इस अवसर को कभी गंवाना नहीं चाहिए तथा दूसरों को भी कथा श्रवण के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कथा श्रवण का लाभ तभी है। जब कथा के मिले ज्ञान को आचरण में धारण किया जाए। स्वामी ऋषि रामकृष्ण, स्वामी कृष्णानंद, स्वामी बिपनानंद, स्वामी नागेंद्र महाराज आदि संतों ने भी श्रद्धालु भक्तों को आशीर्वचन प्रदान किए। ट्रस्टी प्रेम गोयल, विजय गोयल, श्याम अग्रवाल, पुरूषोत्तम अग्रवाल एवं पुष्पा देवी, गायत्री वालिया तथा अमित वालिया ने संतों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और व्यासपीठ का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालु भक्त शामिल रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *