मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत हरिद्वार में कराई जा रही क्विज(प्रश्नोत्तरी) प्रतियोगिता

हरिद्वार

आज मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रतीक जैन ने जनपद के समस्त अधिकारियों की बैठक लेते हुए स्वीप गतिविधियों की समीक्षा की। तत्पश्चात उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया की स्वीप के माध्यम से पूरे लोकसभा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता क्विज का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम चरण में 25 प्रश्नों की एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिसका लिंक शेयर किया जाएगा। प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार तथा प्रतिभागिता प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
इस अवसर पर अधिकारियों एवं सिर्फ टीम के सदस्यों को निर्देशित किया गया कि कि वह शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने की उद्देश्य से ज्यादा से ज्यादा व्यापक प्रचार प्रसार करें तथा कार्यक्रम संचालित करें।
इस अवसर पर जिला समन्वयक स्वीप श्री आशुतोष भंडारी, जिला क्रीडा अधिकारी श्रीमती शबाली गुरंग, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीआरडी श्री पी सी पांडेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री टी.आर. मलेठा, श्री अमरीश चौहान, डा. संतोष कुमार चमोला, श्री गोविंद क़ुर्ल आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए त्रिस्तरीय पंचायत क्षेत्रों में धारा-163 लागू।

देहरादून 02 जुलाई, 2025(सू.वि.) त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन-2025-26 को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु निर्वाचन क्षेत्रान्तर्गत धारा-163 लागू कर दी गई है। अपर जिला मजिस्ट्रेट जय भारत सिंह ने इसके…

प्रधान पद के उप निर्वाचन कार्यक्रम को अग्रिम आदेश तक स्थगित

*प्रेस विज्ञप्ति* *हरिद्वार 28 मई, 2025* – जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने अवगत कराया कि मा0 उत्तराखण्ड उच्च नयायलय नैनीताल द्वारा रिट याचिका संख्या 1148 परमजीत कौर बनाम राज्य व अन्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *