19 अप्रैल को सभी मतदाता निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अवश्य अपने मत का उपयोग करें। मुख्य विकास अधिकारी

हरिद्वार 20 मार्च 2024
मुख्य विकास अधिकारी एवम नोडल अधिकारी स्वीप ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि लोकतंत्र में मतदान जितना अधिक होगा, लोकतंत्र उतना ही सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि जनपद में प्रथम चरण में मतदाताओं को निर्वाचक नामावलियों में नाम दर्ज कराने के लिए अभियान चलाकर प्रेरित किया गया था, क्योंकि निर्वाचक नामावलियां जितनी अधिक अद्यतन होंगी, परिणाम भी उतना ही अधिक अच्छा होगा।
उन्होंने कहा कि जनपद में अधिक से अधिक मतदान हेतु मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में मतदान के प्रति जागरूकता तथा मतदान प्रतिभागिता में बढ़ोतरी के लिए स्वीप प्रकोष्ठ (SVEEP Cell) का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद में 122 मतदाता जागरूकता फोरम बनाए गए हैं, 90 फ्यूचर मतदाता साक्षरता क्लब, नए वोटर्स के लिए 45 मतदाता साक्षरता क्लब का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक जनपद में युवाओं के बीच पहुंचकर 1148 चुनावी पाठशालाओं का आयोजन किया जा चुका है। विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाले 56 व्यक्तियों एवम विद्यार्थियों को कैम्पस एंबेसडर बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि विभिन्न माध्यमों से मतदाताओं को लोकतंत्र में मत का महत्व समझाने, जनपद में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि 19 अप्रैल को सभी मतदाता निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अवश्य अपने मत का उपयोग करें।

Related Posts

शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए त्रिस्तरीय पंचायत क्षेत्रों में धारा-163 लागू।

देहरादून 02 जुलाई, 2025(सू.वि.) त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन-2025-26 को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु निर्वाचन क्षेत्रान्तर्गत धारा-163 लागू कर दी गई है। अपर जिला मजिस्ट्रेट जय भारत सिंह ने इसके…

प्रधान पद के उप निर्वाचन कार्यक्रम को अग्रिम आदेश तक स्थगित

*प्रेस विज्ञप्ति* *हरिद्वार 28 मई, 2025* – जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने अवगत कराया कि मा0 उत्तराखण्ड उच्च नयायलय नैनीताल द्वारा रिट याचिका संख्या 1148 परमजीत कौर बनाम राज्य व अन्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *