एनएसएस स्वयंसेवियों द्वारा जन जागरूकता रैली का आयोजन

 हरिद्वार
एचईसी ग्रुप आॅफ इन्सटीटयूशन्स की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशिष्ट शिविर के चतुर्थ दिवस पर स्वंयसेवियों द्वारा विद्या देवी मेमौरियल इंटर काॅलेज से ग्राम कटारपुर तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डिजिटल अवेयरनेस के संदर्भ में एक जन जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम अधिकारी उमराव सिंह ने बताया कि आज समाज में साइबर क्राइम बहुत बढ़ रहा है। जानकारी के अभाव में समाज के भोले भाले लोग राजाना ही इनका शिकार बन रहें है। इस जागरूकता रैली के द्वारा स्वंयसेवियों ने जहा सभी लोगो को साइबर क्राइम से बचने के उपाय बताये, साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डिजिटल लेनदेन के सम्बन्ध में जन जागरूकता का संदेश देते हुए एक नुक्कड़ नाटिका के माध्यम से स्थानीय निवासियों को अवगत कराया। इस अवसर पर संस्थान के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वंयसेवियों में पालकी, नितु, रूपा, मनन, प्रियांशी, निधी, सृष्टि, अंशिका, मोहित, सुरभी,यश, आहना एवं शक्षकों में मीनाक्षी सिंगल, दीपाली अग्रवाल, स्वप्निल शर्मा इत्यादि मौजूद रहे।

Related Posts

विद्युत सुरक्षा एवं उपभोक्ता जागरूकता के लिए यूपीसीएल सतर्क पी.सी. ध्यानी, प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल”

  दिनांकः 10 जुलाई, 2026 भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा एल-नीनो परिस्थितियों के कारण सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना व्यक्त की गई है। इस संबंध में केन्द्रीय…

कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता : मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका

  *हरिद्वार, 10 जुलाई 2026* मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों से जुड़े विभिन्न विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *