NDPS के मामले में वांछित चल रहा,स्मैक तस्कर आया पुलिस की गिरफ्त में

पथरी. हरिद्वार
दिनांक 13/03/24

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/चरस/ गांजा आदि)तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में थाना पथरी पुलिस द्वारा दिनांक 6/5/23 को अभियुक्त सद्दाम उर्फ गुल्लू पुत्र सलीम निवासी का कासमपुर थाना पथरी को 266 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था, दौराने पूछताछ अभियुक्त सद्दाम उर्फ गुल्लू द्वारा अपने दो साथियों के नाम पुलिस को बताए गए थे, पथरी पुलिस द्वारा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना क्षेत्र व अन्य क्षेत्रों में दबीशें दी गई,किंतु अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बच रहे थे, फरार अभियुक्त हाफिज सुलेमान पुत्र दिलशाद के माननीय न्यायालय से NBW जारी किया गया, माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में थाना पथरी पुलिस द्वारा दिनांक 12/3/2024 को अभियुक्त हाफिज सुलेमान पुत्र दिलशाद को रायपुर दरेडा से धर दबोचा।

*नाम पता अभियुक्त*
हाफिज सुलेमान पुत्र दिलशाद निवासी कासमपुर थाना पथरी जनपद हरिद्वार।

*आपराधिक इतिहास*
1-मु.अ.स.-53/23, धारा -8/21 NDPS ACT थाना भगवानपुर ।
2-मु.अ.स.-338/20, धारा -8/21 NDPS ACT थाना रानीपुर।
3-मु.अ.स.-540/21 धारा -8/21 NDPS ACT थाना रानीपुर ।
4-मु.अ.स.-554/22, धारा -8/21 NDPS ACT थाना ज्वालापुर
5-मु.अ.स.-663/22 धारा 8/21 NDPS ACT थाना ज्वालापुर
6-मु.अ.स.-172/23धारा 8/21 NDPS ACT

*पुलिस टीम*
1-उ.नि.नवीन चौहान
2-उ.नि.रोहित कुमार
3-कां.1533 अनिल पंवार
4-कां.491 सुखविंदर
5- कां.180 दीपक चौधरी

Related Posts

गैस की कालाबाजारी करने वाले के खिलाफ निरंतर की जा रही है कड़ी कार्यवाही

  *हरिद्वार 27 मार्च 2026* जनपद में घरेलू गैस सिलेंडर की किसी भी देश में कालाबाजारी एवं घटतौली न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला पूर्ति विभाग को…

SSP “नवनीत सिंह” के नेतृत्व में जनपद हरिद्वार में गोकशी व पशु क्रूरता करने वालों पर का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार

*हरिद्वार पुलिस*   माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में गोवंश संरक्षण अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का बार-बार उल्लंघन करने वाले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *