स्विफ्ट कार से ले जायी जा रही भारी मात्रा में स्मैक बरामद, 01 नशा तस्कर दबोचा

 मंगलौर  हरिद्वार

 

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” अभियान को सार्थक बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा दिए गए कड़े दिशा निर्देशों के क्रम में हरिद्वार पुलिस लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है।

इसी क्रम में मंगलौर पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा बॉर्डर चैकिंग के दौरान दिनाक 27-02-24 को नारसन बॉर्डर पर 01 संदिग्ध स्विफ्ट कार *UK-14-J-4548* रोककर तलाशी ली गई तो कार से 257 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर कार चालक को हिरासत में लेकर कोतवाली मंगलौर में N.D.P.S. Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अन्य विधिक कार्रवाई जारी है।

*तस्कर से पूछताछ का विवरण-*

पूछताछ में पता चला कि उक्त नशा सामग्री बरेली से खरीद कर सप्लाई के लिए देहरादून ले जायी जा रही थी। पुलिस टीम सेलर और क्रेता की पड़ताल में जुटी हुई है।

*नाम पता आरोपित स्मैक तस्कर-*
1- जान आलम पुत्र शमीम निवासी निवासी पीपल गली थाना भगवानपुर हरिद्वार

*बरामद माल-*
1- 257 ग्राम अवैध स्मैक
2- स्विफ्ट कार UK-14-J-4548

*S.T.F. टीम उत्तराखण्ड-*
1- SI विकास रावत
2- HC सुधीर
3- HC मनमोहन
4- C राकेश
5- C गंभीर

*मंगलौर पुलिस टीम-*
1- SI देवेंद्र तोमर
2- C पंकज चौधरी

Related Posts

साइबर ठगी के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की त्वरित और सख्त कानूनी कार्रवाई जारी

हरिद्वार        

हरिद्वार पुलिस का अपराध पर बड़ा प्रहार – चोरी हुआ 35 लाख कीमती ट्रक बरामद

हरीद्वार जनपद हरिद्वार में अपराध रोकने एवं अपराधियों की नकेल कसने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *