जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मंगलवार को जिला कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रथ को रवाना किया।

हरिद्वार: जिलाधिकारी एवम जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मंगलवार को जिला कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रथ को रवाना किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जनपद के मतदाताओं को रथ के माध्यम से लोकतंत्र में मतदान के महत्व के बारे जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की जितनी अधिक सहभागिता होगी अर्थात जितना अधिक मतदान होगा, लोकतंत्र भी उतना ही अधिक सशक्त होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जपनद वासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक वोट के महत्व को समझें और आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन–2024 में बिना किसी प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने इसबार नए मतदाता बने सभी युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि, युवा वोट डालने जाएंगे तो उन्हें नई अनुभूति होगी और सरकार बनाने में उनकी भी सीधे तौर पर सहभागिता होगी।  

Related Posts

शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए त्रिस्तरीय पंचायत क्षेत्रों में धारा-163 लागू।

देहरादून 02 जुलाई, 2025(सू.वि.) त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन-2025-26 को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु निर्वाचन क्षेत्रान्तर्गत धारा-163 लागू कर दी गई है। अपर जिला मजिस्ट्रेट जय भारत सिंह ने इसके…

प्रधान पद के उप निर्वाचन कार्यक्रम को अग्रिम आदेश तक स्थगित

*प्रेस विज्ञप्ति* *हरिद्वार 28 मई, 2025* – जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने अवगत कराया कि मा0 उत्तराखण्ड उच्च नयायलय नैनीताल द्वारा रिट याचिका संख्या 1148 परमजीत कौर बनाम राज्य व अन्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *