जिला स्तरीय अधिकारियों को मतदाता शपथ दिलाई

देहरादून दिनांक 19 फरवरी 2024, ( जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार में कलेक्ट्रेट परिसर उपस्थित जिला स्तरीय अधिकारियों को मतदाता शपथ दिलाई गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने स्तर पर मतदाता जागरूकता हेतु गतिविधि आयोजित करने तथा अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने पर बल दिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने जनपद के सभी व्यस्क नागरिकों से अनुरोध किया कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाएं तथा अपनी सरकार चुनते हुए लोकतंत्र को मजबूत करें। विशेषकर नये वोटर्स को मतदान करने तथा मतदान के लिए अपने मित्रों, परिजनों, आसपास के लोगों सहित अन्य को भी प्रेरित करने का अनुरोध किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, पुलिस अधीक्षक क्राईम सर्वेश पंवार, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरी गोस्वामी, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, अधि0अभि0 लोनिवि जितेन्द्र त्रिपाठी, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, जिला पंचायतीराज अधिकारी विद्याधर सोमनाल सहित समस्त सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Related Posts

शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए त्रिस्तरीय पंचायत क्षेत्रों में धारा-163 लागू।

देहरादून 02 जुलाई, 2025(सू.वि.) त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन-2025-26 को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु निर्वाचन क्षेत्रान्तर्गत धारा-163 लागू कर दी गई है। अपर जिला मजिस्ट्रेट जय भारत सिंह ने इसके…

प्रधान पद के उप निर्वाचन कार्यक्रम को अग्रिम आदेश तक स्थगित

*प्रेस विज्ञप्ति* *हरिद्वार 28 मई, 2025* – जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने अवगत कराया कि मा0 उत्तराखण्ड उच्च नयायलय नैनीताल द्वारा रिट याचिका संख्या 1148 परमजीत कौर बनाम राज्य व अन्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *