झोपडी में आग लगाने का आरोपी आया गिरफ्त में, कब्जे से तमंचा बरामद

रानीपुर  हरिद्वार

दिनांक 20.12.2023 को कोतवाली रानीपुर पर वादी नरेश कुमार पुत्र स्व0 हरि सिंह नि0 ग्राम गढमीरपुर रानीपुर हरिद्वार द्वारा तहरीर दी कि उनके गाँव के रहने वाले प्रतिवादी मनोज उर्फ मन्धु पुत्र चरण सिंह नि0 गढमीरपुर रानीपुर द्वारा उनके साथ गाली गलौच कर उनकी झोपडी में आग लगा दी जिससे झोपडी में रखा उनका सामान चारा काटने की मोटर मशीन, साईकल, पत्थर काटने की मशीन, रजाई गद्दे, चारपाई आनाज जलकर नष्ट हो गया। साथ ही आरोपी ने पीड़ित को देखकर हवा में फायर करते हुये धमकी दी।

शिकायत पर कोतवाली रानीपुर में नामजद अभियुक्त मनोज उर्फ मन्धु के विरूद्ध मु0अ0सं0 592/23 धारा 436,504,506 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

अभियुक्त की तलाश में जुटी टीम ने मुखबिर की सूचना पर दिनांक 22.10.2023 को अभियुक्त मधूसूदन उर्फ मनोज को गढमीरपुर तिराह पथरी पुल के पास से दबोचकर उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस किए। अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

*पकड़ा गया अभियुक्त-*
1- मधूसूदन उर्फ मनोज पुत्र चरण सिंह निवासी ग्राम गढ थाना रानीपुर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार उम्र 24 वर्ष

*बरामदगी-*
01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस

*पुलिस टीम-*
1. व0उ0नि0 नितिन चौहान
2- उ0नि0 अर्जुन कुमार
3- का0 महेन्द्र तोमर
4- हो0गा0 ब्रह्मपाल

Related Posts

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

50 हजार रुपये के छपे जाली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद*

हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने नकली नोट तैयार कर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *