गुंडागर्दी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी :: एसएसपी हरिद्वार

.झबरेडा  हरिद्वार

 

दिनांक 04.08.2023 को वादी मुकदमा सुखवीर पुत्र तुलसी निवासी ग्राम खाताखेडी थाना झबरेडा हरिद्वार द्वारा उसके घर में हथियारों सहित घर के अंदर घुसकर वादी के भाई व परिवार के सदस्यों के साथ मारपिटाई, गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी देते हुए जानलेवा हमला करने के संबंध में ग्राम खाताखेडी झबरेडा निवासी 06 नामजद अभियुक्तों ललित पुत्र चंद्रपाल उर्फ चन्दर, तेजपाल पुत्र कल्लू, मिन्दर पुत्र प्रकाश, सोनू पुत्र कवल, मोनू पुत्र कवल व पंकज पुत्र जगदीश के विरुद्ध बलवे सहित अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

दौराने विवेचना अभियोग में धारा 307 व 325 भादवि की बढोत्तरी की गयी थी। नामजद अभियुक्तगण ललित, तेजपाल व मिन्दर को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

झबरेड़ा पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल 03 अन्य नामजद अभियुक्तों सोनू, मोनू व पंकज की गिरफ्तारी हेतु लगातार किया जा रहे प्रयास के फलस्वरूपग्राम खाताखेडी से नामजद 03 अभियुक्तों को दबोचने में सफलता हाथ लगी।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. सोनू पुत्र कवल निवासी ग्राम खाताखेडी झबरेडा हरिद्वार
2. मोनू पुत्र कवल निवासी उपरोक्त
3. पंकज पुत्र जगदीश निवासी उपरोक्त

*पुलिस टीम-*
01. श्री अंकुर शर्मा -़थानाध्यक्ष झबरेडा
02. उ0नि0 मनोज कुमार-चौकी प्रभारी इकबालपुर
03. का० बसंत कुमार
04. का० प्रदीप

Related Posts

हरिद्वार पुलिस का अपराध पर बड़ा प्रहार – चोरी हुआ 35 लाख कीमती ट्रक बरामद

हरीद्वार जनपद हरिद्वार में अपराध रोकने एवं अपराधियों की नकेल कसने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने…

सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई

कनखल हरिद्वार कोतवाली कनखल पुलिस ने दिनांक 24/8/2026 को अपर सहायक अभियन्ता प्रा0ख0लो0नि0वि0 हरिद्वार व उनके सहकर्मियों के सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट करने आदि के सम्बन्ध में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *