02 बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, मालिकों के विरुद्ध प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज

हरिद्वार

दिनांक 07/12/23 को श्री संजीव सिह श्रम प्रवर्तन अधिकारी रुडकी जनपद हरिद्वार, सुश्री मिनाक्षी भट्ट श्रम प्रवतन अधिकारी हरिद्वार व भगवानपुर पुलिस की सँयुक्त टीम द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर अभियुक्त बाबू राम प्रजापति पुत्र बिसम्बर प्रजापति, मै० ओम श्री साई भण्डार, जी०टी० रोड, भगवानपुर, रूड़की जिला हरिद्वार व मोहम्मद मुनीव पुत्र अबुल हसन मै० कटपीस दुकान (स्मार्ट कॉम्पलेक्स मार्केट), भगवानपुर, हरिद्वार द्वारा 02 नाबालिकों को अपने अपने दुकानों में काम कराने के संबंध में थाना भगवानपुर पर प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया।

साथ ही बाल श्रमिक 11 वर्षीय बालक निवासी अम्बेडकर कांलोनी देहरादून व 11 वर्षीय बालक निवासी बस्तीवाला जिला दरभंगा बिहार को मुक्त कराया गया।

*नाम पता अभि0गण*
1-बाबू राम प्रजापति पुत्र श्री बिसम्बर प्रजापति, मै० ओम श्री साई भण्डार, जी०टी० रोड, भगवानपुर, रूड़की जिला हरिद्वार
2- मोहम्मद मुनीव पुत्र श्री अबुल हसन मै० कटपीस दुकान (स्मार्ट कॉम्पलेक्स मार्केट), भगवानपुर, हरिद्वार

Related Posts

हरिद्वार पुलिस का अपराध पर बड़ा प्रहार – चोरी हुआ 35 लाख कीमती ट्रक बरामद

हरीद्वार जनपद हरिद्वार में अपराध रोकने एवं अपराधियों की नकेल कसने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने…

सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई

कनखल हरिद्वार कोतवाली कनखल पुलिस ने दिनांक 24/8/2026 को अपर सहायक अभियन्ता प्रा0ख0लो0नि0वि0 हरिद्वार व उनके सहकर्मियों के सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट करने आदि के सम्बन्ध में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *