हरिद्वार पुलिस लगातार कर रही खुलासे, वाहन चोर सकते में

हरिद्वार

जनपद में हो रही वाहन चोरी की घटनाओं में संलिप्त अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजकर इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा सिटी एवं देहात क्षेत्र में गठित की गई विशेष टीमों द्वारा ग्राउण्ड जीरो पर किए जा रहे प्रयासों का असर साफ नजर आ रहा है। लगातार सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। चोरी किए गए वाहनों को बरामद करने के सिलसिले को जारी रखते हुए कोतवाली नगर हरिद्वार में गठित पुलिस टीम ने चुराई गई 09 मोटर साइकिलों को बरामद किया। इससे पहले बीते बुधवार को थाना बहादराबाद में भी चोरी की 12 मोटर साइकिल व 02 स्कूटी बरामद की गई थीं।

पुलिस टीम ने ताजातरीन सफलता हासिल करते हुए कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरा फुटेज टटोलकर संदिग्धता के आधार पर दिनांक 01.12.2023 को रोडीबेल वाला प्रशासनिक मार्ग पर चेकिंग के दौरान 01 शातिर युवक को मोटर साइकिल के साथ दबोचा। पड़ताल करने पर खुलासा हुआ कि उक्त मोटर साइकिल की चोरी के सम्बन्ध में कोतवाली नगर हरिद्वार में मु.अ.सं. 809/23 धारा 379 भादवी पंजीकृत है।

कड़ी पूछताछ करने पर संदिग्ध युवक ने वाहन चोरी के धंधे में लिप्त होने का जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसने चोरी की अन्य 08 मोटर साइकिल लालजीवाला स्थित झोपड़ी में छिपा रखी हैं जिन्हे पुलिस टीम ने अभियुक्त की निशानदेही पर बरामद किया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

*नाम पता अभियुक्त-*
1-अमित चौहान उर्फ भोला पुत्र रामकुमार निवासी घिस्सुपुरा थाना पथरी हरिद्वार

*विवरण बरामद वाहन-*
(1) सूपर स्पलेण्डर- 02
(2) स्पलेण्डर प्लस- 07

*पुलिस टीम-*
1-उ0नि0 यशवीर सिंह नेगी (चौकी प्रभारी रोडीबेल वाला)
2-अ0उ0नि0 सन्दीप वर्मा
3-कानि0 सुशील चौहान
4-का0 लखन
5- का0 मुकेश चौहान (थाना पथरी).

Related Posts

अनैतिक देह व्यापार के मामले में 02 पुरुष व 01 महिला हिरासत में

रानीपुर हरिद्वार   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में अनैतिक देह व्यापार पर प्रतिबंध हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत AHTU टीम एवं कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा…

धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश

  *हरिद्वार 14 मार्च 2026* जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह ने अवगत कराया है कि विकास खंड बहादराबाद में गलत जन्म प्रमाण पत्र बनाएं जाने का मामला प्रकाश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *