श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा, अग्नि अखाड़े और उनके सहयोगी किन्नर अखाड़े की भव्य व दिव्य पेशवाई आज ज्वालापुर गुघाल रोड पांडेवाला से निकली

 हरिद्वार समाचार– श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा, अग्नि अखाड़े और उनके सहयोगी किन्नर अखाड़े की भव्य व दिव्य पेशवाई आज ज्वालापुर गुघाल रोड पांडेवाला से निकली।  पेशवाई में साधु-संत हर हर महादेव का जयघोष करते हुए आगे बढ़ रहे थे। बैंडबाजे और ढोल नगाड़ों की धुन से पूरा वातावरण गुंजायमान हो रहा था। पेशवाई जब देवपुरा तिराहे पर पहुंची तो पेशवाई में शामिल अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्री महंत हरि गिरि, जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि, श्री महंत प्रेमगिरि जी महाराज, किन्नर अखाडे़ की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, श्री महंत उमेश गिरि आदि का मेलाधिकारी दीपक रावत, जिलाधिकारी सी रविशंकर, आईजी संजय गुंज्याल, एसएसपी कुंभ जनमेजय खंडूड़ी, एसएसपी हरिद्वार सेंथिल अबूदई कृष्ण राज एस आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। जिला जज हरिद्वार श्री विवेक भारती शर्मा ने भी संतों का दर्शन किया। मेलाधिकारी दीपक रावत ने कहा कि भगवान भोलेनाथ और मां गंगा के आशीर्वाद से दिव्य और भव्य कुंभ का आयोजन पूर्ण रूप से सफल होगा। स्वागत के दौरान अपर मेलाधिकारी डा ललित नारायण मिश्र, हरबीर सिंह, उप मेलाधिकारी किशन सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *