4800 नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ में प्रकाश में आया था अभियुक्त का नाम

हरिद्वार
दिनांक 15/11/23

 

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” अभियान को सार्थक बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए कड़े दिशा निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24/12/22 को अभियुक्त छोटन को 4800 नशीले कैप्सूल के साथ दबोचा गया था। अभियुक्त से पूछताछ के दौरान अभियुक्त अनिकेत उर्फ मिंटू का नाम प्रकाश में आया था।

वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार किए जा रहे प्रयास के फलस्वरूप पुलिस टीम द्वारा दिनांक 15/11/23 को अभियुक्त अनिकेत उर्फ मिंटू को उसके घर से दबोचा गया।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
अनिकेत उर्फ मिंटू पुत्र भोपाल निवासी ग्राम मुजाहिदपुर सतीवाला थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार उम्र 25 वर्ष

*पुलिस टीम*
उ0नि0 महिपाल सिंह सैनी
का0 1503 अजब सिंह

Related Posts

हरिद्वार पुलिस का अपराध पर बड़ा प्रहार – चोरी हुआ 35 लाख कीमती ट्रक बरामद

हरीद्वार जनपद हरिद्वार में अपराध रोकने एवं अपराधियों की नकेल कसने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने…

सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई

कनखल हरिद्वार कोतवाली कनखल पुलिस ने दिनांक 24/8/2026 को अपर सहायक अभियन्ता प्रा0ख0लो0नि0वि0 हरिद्वार व उनके सहकर्मियों के सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट करने आदि के सम्बन्ध में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *