नशा स्मैक तस्करी/जुए के आरोपियों के घर पर हरिद्वार पुलिस ने बजवाए ढ़ोल नगाड़े, ऊंची आवाज 🔉 में करायी मुनादी*

 

रुड़की हरिद्वार

अपराध पर लगाम लगाने के लिए पेशेवर अपराधियों की चूड़ियां कसने के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली रुड़की पुलिस द्वारा आस पड़ोस के लोगों की मौजूदगी में ढोल नगाड़े बजाकर एनडीपीएस/नशा, शराब/ तस्करी/जुए के आदतन 02 आरोपी अभियुक्तों के घर पर पहले धारा 3/4 उत्तर प्रदेश गुंडा अधिनियम के तहत मा0 न्याया0 अपर जिला मजिस्ट्रेट हरिद्वार द्वारा जारी जिलाबदर का आदेश सुनाया तत्पश्चात विधिनुसार दोनों अभियुक्तों को जनपद सीमा से बाहर जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश की बॉर्डर से जिलाबदर किया गया ।

*जिला बदर किये गये अभियुक्त*
1-उस्मान पुत्र गुलफाम निवासी बंदा रोड कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार
2-इरशाद उर्फ सानी पुत्र सहीद निवासी बंदा रोड कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार ।

*पुलिस टीम*
1.उपनिरीक्षक नितिन सिंह बिष्ट
2.हेड कॉन्स विपिन
3.कॉन्स सुरेश तोमर

Related Posts

सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई

कनखल हरिद्वार कोतवाली कनखल पुलिस ने दिनांक 24/8/2026 को अपर सहायक अभियन्ता प्रा0ख0लो0नि0वि0 हरिद्वार व उनके सहकर्मियों के सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट करने आदि के सम्बन्ध में…

दोस्तों ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, हरिद्वार पुलिस ने किया मामले का खुलासा

मंगलौर हरिद्वार   दिनांक 23.8.2026 को कोतवाली मंगलौर पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम टिकोला रजवाहे पर एक अज्ञात शव पड़ा हुआ है। शव की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *