मोटरसाइकिल चोरी करने वाला एक शातिर चोर को पुलिस ने धर दबोचा,

गंगनहर/ हरिद्वार
दिनांक-18.09.2023 को वादी श्री नीरज पुत्र श्री रामेश्वर प्रसाद निवासी म0नं0- 626 पश्चिमी अम्बर तालाब निकट हौली चौक कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार द्वारा E-FIR दर्ज की गयी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी के घर के बाहर गेट के पास से वादी मोटरसाइकिल चोरी हो गई है जिसके आधार पर कोतवाली गंगनहर पर मु0अ0सं0 540/23 धारा 379 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए 18.09.2023 को अभियुक्त सागर कुमार को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी की गयी मोटर साईकिल के साथ ईदगाह रोड कब्रिस्तान के पास से दबोचा गया।

नाम पता अभियुक्तः-
1-सागर कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी सुनहरा निकट रविदास मन्दिर कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार

बरामद माल का विवरणः-
1- मोटरसाइकिल स्पेलन्डर

पुलिस टीमः-
1- उ0नि0 अनिल सिंह बिष्ट
2- हेड कां0दुर्गा प्रसाद
3- कांस्टेबल राकेश

Related Posts

सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई

कनखल हरिद्वार कोतवाली कनखल पुलिस ने दिनांक 24/8/2026 को अपर सहायक अभियन्ता प्रा0ख0लो0नि0वि0 हरिद्वार व उनके सहकर्मियों के सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट करने आदि के सम्बन्ध में…

दोस्तों ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, हरिद्वार पुलिस ने किया मामले का खुलासा

मंगलौर हरिद्वार   दिनांक 23.8.2026 को कोतवाली मंगलौर पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम टिकोला रजवाहे पर एक अज्ञात शव पड़ा हुआ है। शव की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *