पुलिस टीम ने अज्ञात चोर को चोरी के आभूषण और मोबाइल सहित दबोचा

लक्सर /हरिद्वार

दिनांक- 07.09.2023 को वादी घुरेन्द्र खरवार पिता स्व0 शिवचरण खरवार पता सोसायटी रोड वार्ड न0 10 लक्सर हरिद्वार द्वारा तहरीर दी गयी कि दिनांक 06.09.23 किसी अज्ञात चोर ने वादी के घर का ताला तोड कर रात मे घर मे घुसकर अटैची मे रखी ज्वैलरी 01 बडी पाजेब चांदी, 02 छोटी पाजेब चांदी, 03 जोडी बिछुवा चांदी के, एक मंगलसूत्र सोने का, एक लाकेट (ऊँ) सोने का, एक जोडी झुमके सोने के तथा एक मोबाइल फोन MI कम्पनी का चोरी कर लिया है।

शिकायत के आधार पर कोतवाली लक्सर पर मु0अ0सं0 722/23 धारा 380/457 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण एवं मुल्जिमान की तलाश हेतु कोतवाली स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अमित को उपरोक्त चोरी के आभूषण तथा मोबाइल फोन के साथ लक्सरी फाटक के पास से दबोचने में सफलता हासिल की। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 411 IPC की वृद्धि की गयी। अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*नाम पता अभियुक्तः-*
अमित पुत्र राजेश निवासी वार्ड न0-10 लक्सर

*बरामद सामान का विवरणः-*
1- एक बडी पाजेब
2- दो छोटी पाजेब
3- तीन जोडी बिछुवे
4- एक मंगलसूत्र सोने का
5- एक लाकेट (ऊँ) सोने का
6- एक जोडी झुमके
7- एक मोबाइल फोन MI कम्पनी का

*पुलिस टीमः-*
1- उ0नि0 विपिन कुमार (चौकी प्रभारी बाजार)
2- का0 जितेन्द्र नेगी
3- का0 किशोर नेगी
4- हो0गा0 गौरव

Related Posts

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

50 हजार रुपये के छपे जाली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद*

हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने नकली नोट तैयार कर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *