अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, एक-एक करके सभी को जेल भेज रहे हैं :: एसएसपी हरिद्वार

 

 हरिद्वार

दिनांक 13.08.23 को रमन लाल निवासी दक्षिण पुरी नई दिल्ली ने बताया कि दिनाक 11.08.2023दीन दयाल पार्किग में खड़ा उनका वाहन ECCO कार किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है। उक्त सम्बन्ध में कोतवाली नगर पर उचित धाराओं में अभियोग दर्ज किया गया एवं दिनांक 22.08.23 को ग्राम लुहारी बागपत निवासी जयवीर ने बताया कि दिनांक 21.08.2023 पतंद्वीप पार्किग में खड़ी की गई उनकी गाडी ECCO वैन को किसी ने चोरी कर लिया है। उक्त सम्बन्ध में प्रभावी धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

एक के बाद एक हुई उक्त दोनों सनसनीखेज घटनाओं को देखते हुए वाहनों की तलाश हेतु पुलिस में गठित की गई जिनकी समय-समय पर मॉनिटरिंग खुद एसएसपी हरिद्वार द्वारा की गई।

गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी के फुटेज के गहन अवलोकन एवं मैन्युअल पुलिसिंग के आधार पर सुरागरसी पतारसी के चलते मिले सुराग पर फोकस करते हुए गैर राज्य में दबिश देकर दिनांक 28.08.23 को अभियुक्त संदीप को कैथल हरियाणा से धर दबोचा।

अभियुक्त की निशांदेही पर कबाडी बाजार कैथल से दोनों चोरी गए वाहनों को बरामद किया गया। प्रकाश में आए अभियुक्त के अन्य साथी की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।

पकड़े गए अभियुक्त का विवरण-

1- संदीप पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम बनमन्दोरी थाना भट्टुकलां फतेहाबाद जिला हरियाणा उम्र 24 वर्ष (गिरफ्तार) ।

बरादमगी-
1- वाहन ईको कार
2- इको वैन

पुलिस टीम-

उ0नि0 प्रवीन सिह रावत
उ0नि0 नरेन्द्र सिह रावत
का0 निर्मल रांगड
का0 सतीश नौटियाल
का0 सुनील चौहान
का0 आनन्द तोमर
का0 चेतन सिह को0नगर हरिद्वार
अ0उ0नि0 सुन्दर (CIU हरिद्वार)
का0 उमेश (CIU हरिद्वार)

Related Posts

ऑपरेशन प्रहार के तहत गैंगस्टरों पर हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही

हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह के निकट पर्यवेक्षण में हरिद्वार पुलिस लगातार मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्वों के खिलाफ विधि अनुसार कड़ी कार्यवाही कर…

फायरिंग प्रकरण में हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही

हरिद्वार दिनांक 27.03.2026 को वादी गौरव पुत्र ऋषिपाल निवासी कस्बा व थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार द्वारा आारोपी शिवांश पुत्र रणवीर निवासी मोहल्ला छावनी, कस्बा व थाना झबरेड़ा के विरुद्ध स्वयं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *