पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हरिद्वार

दिनांक 21/7/2023 को वादी साजिद अली पुत्र बाबू हसन निवासी नसीरपुर कला द्वारा थाना पथरी पर जान से मारने की नियत से फायर करना व गाली गलौज के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई, जिस पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया।

मुकदमा उपरोक्त में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्त गणों की तत्काल गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना पथरी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, प्रभारी निरीक्षक द्वारा पुलिस टीम का गठन करते हुए पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त गणों की धर पकड हेतु लगातार दबिशे दी गई, पूर्व में चार अभियुक्त गणों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, दो अभियुक्त गण फरार चल रहे थे, अभियुक्त जावेद पुत्र इकरार निवासी नसीरपुर कला थाना पथरी पर ₹5000 का इनाम घोषित किया गया ।

आज दिनांक 27/8/2023 को पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त/ ईनामी जावेद पुत्र इकरार निवासी नसीरपुर कला को फेरुपुर तिराहा से 01 तमंचे मय 01 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करते हुए आवश्यक विधि कार्रवाई की गईl

गिरफ्तार अभियुक्त/ईनामी

जावेद पुत्र इकरार निवासी नसीरपुर कला थाना पथरी जनपद हरिद्वार

पुलिस टीम

1-उनि. अशोक रावत
2- कां.789 मुकेश चौहान
3- कां.1533 अनिल पंवार

Related Posts

सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई

कनखल हरिद्वार कोतवाली कनखल पुलिस ने दिनांक 24/8/2026 को अपर सहायक अभियन्ता प्रा0ख0लो0नि0वि0 हरिद्वार व उनके सहकर्मियों के सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट करने आदि के सम्बन्ध में…

दोस्तों ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, हरिद्वार पुलिस ने किया मामले का खुलासा

मंगलौर हरिद्वार   दिनांक 23.8.2026 को कोतवाली मंगलौर पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम टिकोला रजवाहे पर एक अज्ञात शव पड़ा हुआ है। शव की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *