महिला संबंधी अपराध में किसी को बख़्शा नहीं जाएगा : एसएसपी हरिद्वार

 

 श्यामपुर/ हरिद्वार 

दि0- 24.08.2023 को थाना श्यामपुर क्षेत्रांतर्गत 7 वर्षीय नाबालिक बालिका के साथ छेड़खानी व शारीरिक शोषण करने पर परिजनों द्वारा थाना श्यामपुर पुलिस से संपर्क किया गया। जिस पर थाना पुलिस द्वारा तत्काल गंभीर धाराओं में 7/8, 9/10 पॉक्सो एक्ट तथा आईपीसी की धारा 354 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा सी.ओ सिटी समेत अधीनस्थों को स्पष्ट रूप से निर्देशित करते हुए प्रकरण में अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था।

जिस पर त्वरित कार्रवाई के तहत थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा आसपास एवं संदिग्धों से मैन्युअली पूछताछ एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर अभियुक्त की सरगर्मी से तलाश की गई और मुकदमा दर्ज होने के बाद से लगातार फरार चल रहे अभियुक्त सचिन कुमार को मुखबिर की सूचना पर श्यामपुर थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

अति शीघ्र की गई इस कार्रवाई से परिजनों द्वारा श्यामपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है।

नाम पता अभियुक्त-
1. सचिन कुमार पुत्र सत्यपाल शर्मा निवासीग्राम खाई खेड़ी थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

पुलिस टीम-

1- उ0नि0 विनय मोहन द्विवेदी
2. महिला उपनिरीक्षक संदीपा भंडारी
3- कांस्टेबल सिद्धार्थ कुमार

Related Posts

सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई

कनखल हरिद्वार कोतवाली कनखल पुलिस ने दिनांक 24/8/2026 को अपर सहायक अभियन्ता प्रा0ख0लो0नि0वि0 हरिद्वार व उनके सहकर्मियों के सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट करने आदि के सम्बन्ध में…

दोस्तों ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, हरिद्वार पुलिस ने किया मामले का खुलासा

मंगलौर हरिद्वार   दिनांक 23.8.2026 को कोतवाली मंगलौर पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम टिकोला रजवाहे पर एक अज्ञात शव पड़ा हुआ है। शव की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *