विधान सभा से संबधित अन्य वांछित कार्यवाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य सेअधिकारीयों की मुख्यालय में उपस्थित अनिवार्य है

 हरिद्वार समाचार– मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड़ शासन देहरादून, के पत्रांक 991 दिनांक 10 फरवरी, 2021 के अनुसार उत्तराखण्ड़ विधान सभा का वर्ष 2021 का प्रथम सत्र दिनांक 01 मार्च, 2021 से विधानसभा भवन, भरीड़ीसैण गैरसैंण में प्रारम्भ हो रहा है। इस अवधि में अपेक्षित विधान सभा प्रश्नों के उत्तर तथा विधान सभा से संबधित अन्य वांछित कार्यवाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अधिकारीयों की मुख्यालय में उपस्थित अनिवार्य है।
इस संबंध में जिलाधिकारी हरिद्वार ने विषम परिस्थितियों को छोड़कर किसी भी अधिकारी का अवकाश स्वीकृत न किया जाय, इसके अतिरिक्त सभी अधिकारी कार्यालय अवधि के उपरान्त भी मुख्यालय/दूरभाष पर अपनी उपस्थिति बनाये रखेंगे ताकि आवश्यकता पड़ने पर किसी भी समय सम्पर्क किया जा सके।
जिलाधिकारी ने निर्देशों का कठोरता से अनुपालन सुनिश्चित करने तथा यदि अपरिहार्य कारणों से मुख्यालय छोडा जाना अनिवार्य होतेे है, तो जिलाधिकारी की पूर्वानुमति अवश्य प्राप्त कर लेने के निर्देश दिये हैं

Related Posts

किसानों की समस्याओं को लेकर 20 फरवरी को हरिद्वार से देहरादून तक पदयात्रा निकालेगी भाकियू अंबावता

हरिद्वार, 12 दिसम्बर– भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी ऋषिपाल अम्बावता ने कांग्र्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन करते हुए किसानों की विभिन्न मांगों…

मौका मिलते ही घर के अंदर से कर देते थे मोबाइल चोरी

     हरिद्वार–   दिनांक 8.12.2022 को थाना सिडकुल पर पंजीकृत मु0अ0सं0-637/2022 धारा 380,411,34 भा.द.वि से सम्बन्धित अभियुक्त 1.पदम सिंह पुत्र रविन्द्र कुमार नि0 घास मण्डी कोत ज्वालापुर हरिद्वार उम्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *