नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय अलीपुर बालकों ने पौधे लगा कर मनाया हरेला पर्व

हरीद्वार

आज दिनांक 17 जुलाई 2023 को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय अलीपुर में उतराखंड का लोक पर्व हरेला मनाया गया । इस अवसर पर वार्डन प्रवीण कपिल के द्वारा छात्रावास के छात्रों, स्टाफ व प्रथम फाउंडेशन के स्टाफ के साथ मिल कर एक पौधा रोपण किया गया । छात्रावास में नीम व छायादार पेड़ों के पौधे लगाए गए । और छात्रों द्वारा चित्रकला के द्वारा भी हरेला पर्व के अवसर पर अपने भाव प्रस्तुत किए गए ।
इस अवसर पर प्रथम फाउंडेशन स्टाफ द्वारा हरेला पर्व की विस्तार से जानकारी दी गई । इस अवसर पर वार्डन प्रवीण कपिल द्वारा छात्रावास में उपस्थित छात्रों व स्टाफ को हरेला की बधाई दी गई और पेड़ पौधों के महत्व को बताया गया ।
छात्रावास में हरेला पर्व मनाने के अवसर पर नितिन मल्होत्रा, संदीप कुमार, मुकेश चन्द्र, हरिओम, रुस्तम, प्रथम फाउंडेशन स्टाफ के साथ साथ छात्र उपस्थित रहे ।

Related Posts

*खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरन्तर की जा रही है छापेमारी की कार्रवाई

 हरिद्वार आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को ध्यान…

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *