नगर निगम प्रत्येक यूनियन को कार्यालय हेतु बूथ उपलब्ध कराये-मदन कौशिक

 हरिद्वार समाचार– शहरी विकास मंत्री उत्तराखण्ड, मा0 मदन कौशिक ने मायापुर स्थित स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी राज्य अतिथि गृह में जिलाधिकारी हरिद्वार श्री सी0 रविशंकर, नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार श्री जयभारत सिंह, एसडीएम श्री गोपाल सिंह चौहान, एसपी सिटी श्रीमती कमलेश उपाध्याय के साथ सफाई व्यवस्था संबंधी बैठक की।
बैठक में देवपुरा से बस स्टैंड हरिद्वार एवं रेलवे स्टेशन के सामने स्थित नाले की सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम हरिद्वार तथा नाले के सुदृढ़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग को आवश्यक निर्देश दिये। उपजिलाधिकारी श्री गोपाल सिंह चौहान इस संबंध में किये जा रहे कार्यों की देखरेख करेंगे कि कार्य सही ढंग से हो रहे हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि नाले के पानी के निकासी के लिए समुचित उपाय किये जाएं।
बैठक में टैक्सी-मैक्स-कैब, आॅटो रिक्शा यूनियन स्टैंड के सौंदर्यीकरण करने के भी निर्देश श्री कौशिक ने दिये। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रत्येक यूनियन को कार्यालय हेतु बूथ उपलब्ध कराये।
बैठक में श्री सुमित भार्गव एवं टैक्सी-मैक्स-कैब, आॅटो रिक्शा यूनियन के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे

Related Posts

*खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरन्तर की जा रही है छापेमारी की कार्रवाई

 हरिद्वार आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, उत्तराखण्ड श्री विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को ध्यान…

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *