समस्त पट्टाधारक/अनुज्ञाधारक दिनांक 30.06.2023 के सूर्यास्त के पश्चात दिनांक 30.09.2023 तक खनन कार्य बंद करना सुनिश्चित करेंगे-जिलाधिकारी

हरिद्वार: जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने अवगत कराया है कि शासन के निर्देशानुसार वर्षा ऋतु में गंगा एवं सहायक नदियों के जलस्तर मंे वृद्धि होने के दृष्टिगत जनपद हरद्वार में संचालित समस्त आर.बी.एम. चुगान/मिट्टी खुदाई हेतु निर्गत अनुज्ञापत्र/अनुमति पर दिनांक 30.06.2023 के सूर्यास्त के पश्चात अग्रिम आदशों तक रोक लगाई जाती है।
समस्त पट्टाधारक/अनुज्ञाधारक दिनांक 30.06.2023 के सूर्यास्त के पश्चात दिनांक 30.09.2023 तक खनन कार्य बंद करना सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी ने यह भी अवगत कराया है कि आदेश का उल्लंधन पाये जाने पर अवैध खनन माना जायेगा तथा उत्तराखण्ड उपखनिज परिहार नियमावली एवं भारतीय दंण्ड संहिता के सुसंगत प्राविधानों के अर्न्तगत कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

Related Posts

साई कुटुम्ब द्वारा 13वें “सामूहिक साई स्नान” का आयोजन

हरिद्वार आज दिनांक 7 जून 2026 को साई कुटुम्ब द्वारा 13वीं बार “सामूहिक साई स्नान” का आयोजन गोविंदपुरी के गोविंद घाट पर किया गया । साई कुटुम्ब अध्यक्षा पूनम कपिल…

एनएच-58 क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 06 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

  *हरिद्वार 06 जून 2026* सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में आज नेशनल हाईवे-58 क्षेत्र में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *