बिहार निवासी चलने फिरने में असमर्थ बुजुर्ग महिला को किया परिजनों के सुपुर्द

नगर. हरीद्वार

दिनांक 05.06.23 को बिहार निवासी चलने फिरने में असमर्थ बुजुर्ग महिला उम्र 80 वर्ष जो अपने परिजनों के साथ हरिद्वार गंगा स्नान करने आयी थी तथा परिजनों से बिछुडकर परेशान होकर अपर रोड हरिद्वार पर घूम रही थी जिस पर पुलिस कर्मियों की नजर पडने पर उपरोक्त बुजुर्ग महिला को थाने लाकर ढाढस बढाते हुये पूछताछ करने पर अपना नाम सनमती पत्नी वीरबहादुर पाल निवासी उत्तमपुर थाना राजपुर जिला बक्सर बिहार जिला बस्कर उत्तमपुर की निवासी बताया फोन नम्बर याद नही होना बताया। इस पर कोतवाली नगर पुलिस द्वारा परिजनों को तलाश करते हुये सम्बन्धित थाना राजपुर जिला बक्सर बिहार से सम्पर्क कर उक्त बुजुर्ग महिला के परिजनों के फोन नम्बर ज्ञात करते हुये उनसे सम्पर्क करने पर उपरोक्त बुजुर्ग महिला के सम्बन्ध में अवगत कराया गया जिस पर दिनांक 7.06.23 को सनमती उपरोक्त के परिजन थाने आये। गुम हुये बुजुर्ग महिला सनमती को पाकर काफी खुश हुये तथा बुजुर्ग महिला भी अपने परिजनों को पाकर पुलिस की मदद की प्रशंसा करते हुये अपनी खुशी प्रकट की ।

Related Posts

सेवा पखवाड़ा के बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर में 122 रोगियों ने प्राप्त किया स्वास्थ्य लाभ, आयुर्वेद एवं योग अपनाने का दिया गया संदेश

  हरिद्वार, 13 जुलाई। देवभूमि उत्तराखंड में “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” के अंतर्गत संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत सेवा पखवाड़ा के अवसर पर विकासखंड बहादराबाद,…

सेवा पखवाड़ा के बहुउद्देशीय शिविर में मंत्री गणेश जोशी ने सुनी जन समस्याएं, अधिकांश का मौके पर किया निस्तारण

  मसूरी,13 जुलाई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर में सेवा, सुशासन एवं समर्पण ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार (सेवा पखवाड़ा)’ कार्यक्रम के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *