जनपद देहरादून में गौवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं के आवागमन, प्रदर्शनी एवं समस्त गतिविधियों पर प्रतिबन्ध लगाने के आदेश जारी किए हैं।

देहरादून– जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड शासन की अधिसूचना  09 मई, 2023 के द्वारा राज्य के जनपदो में गौवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं में Lumpy Skin Disease के (LSD) के लक्षण पाये जाने के दृष्टिगत पशुओं में संक्रामक और संसर्गजन्य रोगो के नियन्त्रण और रोकथाम अधिनियम, 2009 (केन्द्रीय अधिनियम  वर्ष 2009) में  निर्धारित प्रावधानों के  द्वारा  Lumpy Skin Disease के (LSD) रोग के नियन्त्रण एवं रोकथाम हेतु राज्य में गौवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं को अन्तर्राज्यीय एवं अन्तर्जनपदीय परिवहन को निरूद्ध करने सहित गौवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं के आवागमन, प्रदर्शनी एवं समस्त गतिविधियों को निरूद्ध किये जाने की महामहिम राज्यपाल द्वारा सहर्ष स्वीकृति प्रदान की गई है।
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने  केन्द्रीय अधिनियम  वर्ष 2009 में वर्णित प्रावधानों के क्रम में  जनपद देहरादून में गौवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं के आवागमन, प्रदर्शनी एवं समस्त गतिविधियों पर प्रतिबन्ध लगाने के आदेश जारी किए हैं।
उक्त आदेश की अवहेलना के लिये यदि कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो केन्द्रीय अधिनियम संख्या – 27 वर्ष 2009) की धारा-6 के अन्तर्गत दण्ड का पात्र / भागी होगा । यह अधिसूचना जारी होने की तिथि से 01 माह तक प्रभावी रहेगी।

Related Posts

कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सचिव शहरी विकास ने यूपीडीसीसी की परियोजनाओं की समीक्षा की

*हरिद्वार, 27 अगस्त 2026* हरिद्वार में अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेला के सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं भव्य आयोजन के लिए शासन-प्रशासन के स्तर पर तैयारियों को तेजी से आगे…

मंत्री मदन कौशिक ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की।

देहरादून मंत्री ने कहा कि वर्ष 2013 व 2015 में नियुक्त/विनियमित चिकित्सा अधिकारियों में से जो एसीपी हेतु पात्र हैं उन्हें एक माह के भीतर एसीपी का लाभ दिये जाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *