सिंचाई को लेकर विवाद होने पर गोली चलने की सूचना पर पुलिस मौके पर

मंगलौर. हरीद्वार

आज दिनांक 25/04/23 को कोतवाली मंगलौर क्षेत्रांतर्गत ग्राम थीथकी पर सुबह दो पक्षों के खेत में सिंचाई को लेकर विवाद होने पर गोली चलने की सूचना पर मंगलौर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर गोली लगने से घायल 03 लोगों को तत्काल हॉस्पिटल भिजवाया गया।

मौके पर शांति व्यवस्था बनाते हुए अभियुक्त यशपाल व अन्य के विरुद्ध धारा 307, 147, 149 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती रेखा यादव, प्रशिक्षु आईपीएस निहारिका तोमर, पुलिस अधीक्षक देहात स्वप्न किशोर व अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल का मौका मुआयना करते हुए क्षेत्राधिकारी मंगलौर व प्रभारी निरीक्षक मंगलौर को प्रकरण में अतिशीघ्र आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के कड़े निर्देश दिए गए।

साथ ही एसएसपी हरिद्वार द्वारा घायल के परिजनों से उनके घर जाकर मुलाकात करते हुए पुलिस टीम द्वारा की जा रही कार्रवाई के बारे में अवगत कराया एवं ढांढस बंधाते हुए अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु आश्वस्त किया गया।

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *