नकल माफिया की 75 लाख 60 हजार की सम्पत्ति लगी दांव पर

कनखल हरीद्वार

युवाओं का भविष्य बर्बाद कर सम्पत्ति जोड़ने वाले नकल माफियाओं पर की जा रही कार्यवाही में एक और कदम बढ़ाते हुए एसएसपी श्री अजय सिंह के आदेश पर थाना कनखल में गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कार्यवाही करते हुए नकल माफिया संजीव चतुर्वेदी व रितु चतुर्वेदी सहित गैंग से जुड़े 05 सदस्यों की कुल 75 लाख 60 हजार की सम्पत्ति का मुल्यांकन किया गया है। चिन्हित सम्पत्ति में बरामद 4,150,000/- (इकतालीस लाख पचास हजार रुपये) नगदी व 3,412,000/- (चौंतीस लाख बारह हजार रुपये) कीमत के प्लॉट शामिल हैं। सम्पत्ति जब्तिकरण (Property Attachment) के लिए जिलाधिकारी हरिद्वार को रिपोर्ट प्रेषित की गई है।

*अभियुक्तों का विवरण जिन पर धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है-*

1- संजीव चतुर्वेदी पुत्र त्रिपुरारी निवासी मौहल्ला कदम्भ चौराहा बड़ी मठिया के सामने थाना सदर जिला बलिया उ.प्र. हाल निवासी भगीरथ आवासीय परिसर, टाईप-03, एफ-4 लोक सेवा आयोग कनखल हरिद्वार
2- रितु चतुर्वेदी पत्नी संजीव चतुर्वेदी निवासी उपरोक्त
3- राजपाल पुत्र स्व. फूल सिंह निवासी ग्राम कुलचन्दपुर उर्फ नथौड़ी थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर उ.प्र.
4- संजीव कुमार दुबे पुत्र स्व. मांगेराम निवासी उपरोक्त
5- रामकुमार पुत्र सुग्गन निवासी सेठपुर लक्सर हरिद्वार

Related Posts

एलपीजी गैस सिलेंडर कालाबाजारी में सलिंप्तता पर एजेंसी स्वामी को अब सीधे जेल

देहरादून, दिनांक 19 मार्च 2026 (सूवि) जिलें में एलपीजी गैस की आपूर्ति, वितरण, बैकलॉग के सम्बन्ध में जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जिला प्रशासन की…

अंग्रेजी शराब की कैंटीन में शराब पिने पिलाने को लेकर विवाद 05 व्यक्तियों को धरा

  दिनांक-15-03-2026 को पुलिस कंट्रोल रुम हरिद्वार से सूचना प्राप्त हुई कि रानीपुर झाल वाइन शॉप के पास दो पक्षों में आपसी विवाद हो रहा है तथा दोनो पक्ष आपस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *