हरिद्वार पुलिस ने किया नकली सोना बेचकर ठगी कर रहे गिरोह का भंडाफोड

नगर. हरीद्वार

नई बस्ती भीमगोड़ा स्थित न्यू रस्तोगी ज्वेलर्स के स्वामी अनुज श्याम रस्तोगी से दो पुरुष व एक महिला द्वारा धोखाधड़ी कर नकली सोने के पेंडेंट देकर 200000 रुपये ठगने सम्बन्धी प्रकरण का पटाक्षेप करते हुए गठित पुलिस टीम ने महिला सहित गिरोह के तीनों सदस्यों को दबोचने में सफलता हासिल की।

उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में कोतवाली नगर हरिद्वार में दिनांक 25.03.2023 को दर्ज मु0अ0सं0 217/23 धारा 420, 406 भादवि में टीम ने अभियुक्तों के कब्जे से 10-10 ग्राम वजनी नकली सोने से बने 13 पेंडेंट भी बरामद किए।

*गिरफ्तार अभियुक्त*
1. लीला भोपा पुत्र सामन्ता लाल निवासी ग्राम मस्तपुर थाना मण्डी गोविन्द गढ जिला अलवर राजस्थान
2- सोनू भोपा पुत्र रामस्वरुप निवासी ग्राम विगास मोड़ थाना सदर दौसा गिन्ना दौसा राजस्थान
3- सावत्री देवी पत्नी धर्मवीर भोपा निवासी ग्राम राणोली थाना दोसा सदर जिला दोसा राजस्थान

*बरामदगी*
👉13 अदद पेंडेंट (नकली सोने के)

*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 खेमेन्द्र गंगवार
2. हे0का0 हरेन्द्र सिंह
3. हे0का0 जितेन्द्र कुमार
4. म0का0 भारती रावत

Related Posts

एलपीजी गैस सिलेंडर कालाबाजारी में सलिंप्तता पर एजेंसी स्वामी को अब सीधे जेल

देहरादून, दिनांक 19 मार्च 2026 (सूवि) जिलें में एलपीजी गैस की आपूर्ति, वितरण, बैकलॉग के सम्बन्ध में जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जिला प्रशासन की…

अंग्रेजी शराब की कैंटीन में शराब पिने पिलाने को लेकर विवाद 05 व्यक्तियों को धरा

  दिनांक-15-03-2026 को पुलिस कंट्रोल रुम हरिद्वार से सूचना प्राप्त हुई कि रानीपुर झाल वाइन शॉप के पास दो पक्षों में आपसी विवाद हो रहा है तथा दोनो पक्ष आपस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *