ग्रामीण बेरोजगार युवक युवतियों को स्वरोजगार प्रारम्भ करने हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है

 हरिद्वार समाचार–  जिलाधिकारी हरिद्वार,   सी रविश्कर ने आज कलेक्ट्रेट सभागार रोशनाबाद में पंजाब नैशनल बैक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान जिला स्तरीय सलाहकार समिति के कार्यकमों की समीक्षा की। इस कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण बेरोजगार युवक युवतियों को स्वरोजगार प्रारम्भ करने हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इस दिशा में आर सेटी की प्रगति एंव कार्य प्रणाली में सुधार के लिए वर्ष 2020-21 की सितम्बर तिमाही की प्रगति की समीक्षा में निदेशक ने आर सेटी द्वारा वर्ष 2020-21 के लिए निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम, वर्ष 2020-21 के वार्षिक कैलेण्डर पर चर्चा, स्वरोजगार के लिए बैंकों केा प्र्रेषित ऋण आवेदन पत्रों की स्वीकृति के सम्बन्ध में, बी.पी.एल/एस.ई.सी.सी/स्वंय सहायता समूह के प्रतिभागियों के वर्ष 2020-21 खर्चे की प्रतिपूर्ति, आर सेटी के भवन निर्माण विषय की जानकारी जिलाधिकारी को दी।
जिलाधिकारी ने बैठक में निदेशक आरसेटी  राजन भारद्वाज, लीड बैंक अधिकारी श्री संजय संत आदि को निर्देश दिये कि डीएम की अध्यक्षता में होने वाली आर सेटी से जुड़ी प्रस्तावित बैठकें निर्धारित अवधि में अवश्य की जायें। उन्होंने कहा कि मात्र प्रशिक्षण देने तक संस्था का दायित्व समाप्त नही होगा सभी प्रशिक्षितों को आजिविकारत बनाना लक्ष्य होना चाहिए। प्रशिक्षण प्राप्त सभी लोगों के आजिविकारत होने तक फाॅलो-अप किया जाये।  आरसेटी से प्रशिक्षत युवाओ को मुख्यमंत्री रोजगार योजना में स्वरोजगार उपलब्ध कराने में सहायता की जाये।
पिछले बैठकों में दिये जा चुके दिशा-निर्देशों का भी समय पर अनुपालन सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण भवन निर्माण की स्थिति पर भी जानकारी ली। उन्होने शीघ्र भवन निर्माण और संचालन व्यवस्था से अवगत कराने के निर्देश भी निदेशक को दिये।

बैठक में उद्योग महाप्रंबंधक श्रीमती पल्लवी गुप्ता, एमजीएनएफ अतुल गुप्ता, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

एचईसी काॅलेज के छात्रों का वात्सत्य वाटिका विद्यालय का भ्रमण

हरिद्वार एचईसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, हरिद्वार के प्रथम, तृतीय, पंचम सेमेस्टर के छात्रों ने अनाथ बच्चों के वात्सल्य वाटिका अग्निवीर एकेडमी का भ्रमण किया। विद्यालय के प्रबन्धक श्री प्रदीप मिश्रा…

चिकित्सालयों, आश्रमों, शिक्षण संस्थानों में प्राथमिकता से उपलब्ध कराए जाए गैस सिलेंडर

  **हरिद्वार 15 मार्च 2026*        जनपद में एलपीजी गैस सिलेंडरों की सुचारू आपूर्ति एवं उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसको लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज आपदा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *